V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महिलाओं को सशक्त बनाना कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य: राघवेंद्र प्रताप सिंह

करारी कौशाम्बी। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर  सिराथू विधानसभा में जिला अध्यक्ष  की अध्यक्षता में  एक महिलाओं की रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रदेश महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश सचिव राम किशुन पटेल मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कि ये सोच है कि  महिलाओं को देश के राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए और कांग्रेस पार्टी इस उद्देश्य को लेकर पूरी तरह दृढ़ संकल्प है और इसी के अनुसार आगामी चुनाव में 40% महिलाओं को सीट आरक्षित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके अलावा महिलाओं के लिए अलग से घोसड़ा पत्र जारी किया गया है जिसमे सरकार आने पर महिलाओं को नए सरकारी पदों में आरक्षण देने, ग्रेजुएट में नामांकित लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दिया जाएगा, इंटर पास महिला को स्मार्ट फोन दिया जाएगा सरकारी कार्यालय के शिशु गृह, महिलाओं के लिए छात्रावास, कोविड से प्रभावित महिलाओं को सब्सिडी, बुजुर्ग महिला और विधवा महिला को 1000 का पेंशन, सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा किया जाएगा।  जिला अध्यक्ष अरुण विधार्थी ने कहा ने कहा कि कांग्रेस ने ये वचन लिया और प्रतिज्ञा ली है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी कि  सरकार आने पर विश्वस्तरीय खेल अकादमी बनाया जायेगा, आश्रित महिलाओं को परित्याग पे कानूनी सहायता, विधवाओं को अलग से रोजगार कि व्यवस्था कि जायेगी। इस मौके पे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता मो शाहिद सिद्दीकी, पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तमजीद अहमद, श्रद्धा पाण्डेय, मिस्बाहुल ऐन, , मथुरा दुबे सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
करारी कौशाम्बी। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर  सिराथू विधानसभा में जिला अध्यक्ष  की अध्यक्षता में  एक महिलाओं की रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रदेश महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश सचिव राम किशुन पटेल मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कि ये सोच है कि  महिलाओं को देश के राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए और कांग्रेस पार्टी इस उद्देश्य को लेकर पूरी तरह दृढ़ संकल्प है और इसी के अनुसार आगामी चुनाव में 40% महिलाओं को सीट आरक्षित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके अलावा महिलाओं के लिए अलग से घोसड़ा पत्र जारी किया गया है जिसमे सरकार आने पर महिलाओं को नए सरकारी पदों में आरक्षण देने, ग्रेजुएट में नामांकित लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दिया जाएगा, इंटर पास महिला को स्मार्ट फोन दिया जाएगा सरकारी कार्यालय के शिशु गृह, महिलाओं के लिए छात्रावास, कोविड से प्रभावित महिलाओं को सब्सिडी, बुजुर्ग महिला और विधवा महिला को 1000 का पेंशन, सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा किया जाएगा।  जिला अध्यक्ष अरुण विधार्थी ने कहा ने कहा कि कांग्रेस ने ये वचन लिया और प्रतिज्ञा ली है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी कि  सरकार आने पर विश्वस्तरीय खेल अकादमी बनाया जायेगा, आश्रित महिलाओं को परित्याग पे कानूनी सहायता, विधवाओं को अलग से रोजगार कि व्यवस्था कि जायेगी। इस मौके पे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता मो शाहिद सिद्दीकी, पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तमजीद अहमद, श्रद्धा पाण्डेय, मिस्बाहुल ऐन, , मथुरा दुबे सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment