अब पीड़ितों को बार बार नही लगाना पड़ता थाने का चक्कर एक माह में बाइक चोरी के पुराने मामलों में भी दर्ज हुए मुकदमे
कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली में नए कोतवाल विनोद कुमार सिंह के चार्ज संभालने के बाद पीड़ित पक्ष को अब थाने का बार बार चक्कर लगाना नहीं पड़ता। प्रथम दृष्टया पीड़ित को देखकर अपराध के मुताबिक मुकदमा तत्काल दर्ज किया जाता है ।1 महीने के कार्यकाल में वर्तमान कोतवाल द्वारा बाइक चोरी के पुराने मामलों में भी मुकदमा पंजीकृत कराकर थाने का चक्कर लगाने वाले लोगों की भीड़ को सहसा कम कर दिया गया ।जबकि बाइक चोरी के मामलों में ज्यादातर मामले बाइक स्वामी की लापरवाही से ही चोरी होने के मामले प्रथम दृष्टया प्रकाश में आये है। मंझनपुर कोतवाल की सख्ती के चलते वर्तमान समय में थाना क्षेत्र के किसी भी पीड़ित पक्ष को थाने का चक्कर लगाने की आवश्यकता अब नहीं पड़ रही है ।पीड़ितों की आवाज को एक बार में ही थाने की पुलिस सुनकर फरियादियों को राहत देने का काम करने लगी है। सोमवार को मंझनपुर थाना क्षेत्र की टेवा चौकी अंतर्गत बहादुरपुर गांव में पानी के विवाद में दो पक्षों द्वारा झगड़ा करते हुए एक पक्ष को लहूलुहान कर दिया गया।घटना में सुमित्रा देवी ,सुनीता देवी, रमेश सहित एक अन्य लोग लहूलुहान अवस्था में कोतवाल के सामने आते इसके पहले ही मारने वाले पक्ष की तरफ से थाने में एक महिला ने अपनी दस्तक दे दी। तभी मार खाकर खून से लथपथ दो महिलाएं कोतवाल के सामने आकर आप बीती बताने लगी, तो पता चला कि सामने खड़ी एक महिला ही इन दोनों महिलाओं को पीटने वाले पक्ष की तरफ से शिकायती पत्र लेकर थाने पहले ही धमक पड़ी। इस पर कोतवाल ने दोषी पक्ष को कड़ी फटकार लगाते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर चोट के अनुसार गंभीर धाराओं में मुकदमा तत्काल पंजीकृत करने के आदेश दिए। जिस पर मातहतो ने आनन-फानन में पीड़ित पक्ष का मुकदमा दर्ज करते हुए खून से लथपथ महिला सहित दो अन्य लोगों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।कोतवाल की इस प्रकार की कार्रवाई को देखकर जनपद में दोषी पक्ष के पुलिस के पास पहले ही पहुंचने की परंपरा में जल्द ही बड़े सुधार होने के आसार लगाए जा रहे हैं । पीड़ित पक्ष के तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज होने की बात देख कर थाने में उपस्थित लोगों ने कोतवाल की इस प्रकार की कार्यशैली की खुले शब्दों में प्रशंसा करते हुए देखे गए। दूसरी तरफ सोमवार को थाना क्षेत्र से महिलाओं के कई प्रकार आए प्रकरण में जब सीधे कई महिलाएं आकर कोतवाल के सामने खड़ी हो गई तो कोतवाल द्वारा महिला डेस्क प्रभारी सहित ड्यूटी में तैनात महिला कर्मचारियों को तलब कर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा गया कि पीड़ित महिलाओं के कार्य में किसी प्रकार की भी कोताही न बरती जाए। साथ ही थाने में आने वाली महिलाओं को सबसे पहले महिला डेस्क में सुनकर उनके प्रकरण का निराकरण किया जाए। जब वहां से बात ना बने तब मामले को उनके सामने मामला रखा जाय ।महिला कर्मचारियों द्वारा लापरवाही तथा ड्यूटी के प्रति सचेत रहने की हिदायत कोतवाल द्वारा कड़े शब्दों में सोमवार को दे दी गई है। ज्ञात हो कि कोतवाल विनोद कुमार सिंह की कार्यशैली से मंझनपुर थाना क्षेत्र में अपराध व अपराधियों में भारी मात्रा में कमी देखने को मिल रही है। वही स्थानीय स्तर पर थाना क्षेत्र के अधिकतर मामलों का निराकरण हो जाने के कारण मंझनपुर थाना क्षेत्र के किसी भी वादी प्रतिवादी पक्ष द्वारा शिकायती पत्र लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नहीं देखा जा रहा है ।इससे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियादियों की भीड़ में बेतहाशा कमी देखी जाने लगी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































