V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बसपा सरकार बनने पर ही प्रदेश को मिलेगा बेहतर विकास की रफ्तारः डॉ विजय प्रताप

हंडिया विधानसभा के बसपा प्रभारी बनाए गए नरेंद्र उर्फ मुन्ना त्रिपाठी  बसपा की सरकार में पूरे प्रदेश में अमन चैन था कायम
प्रयागराज। हण्डिया स्थित मानस हाल में बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ विजय प्रताप व डॉ अशोक गौतम रहे। कार्यक्रम आयोजक ने बसपा पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि का 25 किलो माला से लाद कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि समेत मंच पर विराजमान पदाधिकारियों ने बाबा भीमराव अंबेडकर व महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर नमन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रजातंत्र में मालिक जनता होती है और सब नौकर होते हैं। भाजपा के साथ साथ समाजवादी पार्टी की भी जनता द्वारा विदाई की जाएगी। भाजपा व सपा के नेता जनता को गुमराह करते हैं। विकास का वादा कर तो लेते हैं लेकिन वादा वादा तक ही सीमित रहता है। विकास का नाम लेकर विकास नाम शब्द का अपमान करते हैं। सपा शासन में गुंडाराज कायम रहा भाजपा में भी वही हाल है। यह दोनों सरकारें धोखा देने का काम करती हैं। भाजपा की सरकार में प्रदेश में अमन चैन व लोग सुरक्षित नहीं हैं। वहीं बसपा की सरकार में लोग सुरक्षित रह कर चैन की नींद सोते थे तथा पूरे प्रदेश में अमन चैन कायम था। वर्तमान सरकार ने सभी सरकारी संस्थानों को निजीकरण कर लोगों को बेरोजगार कर दिया। यदि प्रदेश में विकास हो सकता है सिर्फ एक ही पार्टी कर सकती है बहुजन समाज पार्टी। बसपा सरकार में ही प्रदेश को विकास की रफ्तार बेहतर मिल सकती है।वही मुख्य अतिथि समेत पदाधिकारियों ने हंडिया विधानसभा से वरिष्ठ बसपा नेता नरेंद्र उर्फ मुन्ना त्रिपाठी को विधानसभा प्रभारी घोषित करते हुए फूल मालाओं से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में आए मशहूर गायक राजेश परदेशी ने उपस्थित सभी लोगों से बसपा को मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथ पाल मुख्य सेक्टर प्रभारी द्वारा हुआ।कार्यक्रम का संचालन बसपा जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम ने बखूबी निभाया। उक्त अवसर पर अशोक कुमार बिंद, बाबूलाल भंवरा, गुलाब चमार, मौलाना कादरी, बाबा तिवारी, प्रतापपुर प्रभारी घनश्याम पांडेय, रामरक्षा चमार, भूपेंद्र तिवारी, शारदा, राज गौतम, जियालाल गौतम, संजय गोस्वामी, अशोक गौतम, विनोद गौतम, पूर्व प्रधान राहुल मिश्रा, प्रीतम त्रिपाठी, जितेंद्र गौतम, मीनू त्रिपाठी, कान्हा मिश्रा,सलीम खान, उदय राज गौतम, पंच लाल पासी, नंदलाल, श्याम जी जितेंद्र समेत भारी संख्या में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
हंडिया विधानसभा के बसपा प्रभारी बनाए गए नरेंद्र उर्फ मुन्ना त्रिपाठी  बसपा की सरकार में पूरे प्रदेश में अमन चैन था कायम
प्रयागराज। हण्डिया स्थित मानस हाल में बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ विजय प्रताप व डॉ अशोक गौतम रहे। कार्यक्रम आयोजक ने बसपा पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि का 25 किलो माला से लाद कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि समेत मंच पर विराजमान पदाधिकारियों ने बाबा भीमराव अंबेडकर व महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर नमन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रजातंत्र में मालिक जनता होती है और सब नौकर होते हैं। भाजपा के साथ साथ समाजवादी पार्टी की भी जनता द्वारा विदाई की जाएगी। भाजपा व सपा के नेता जनता को गुमराह करते हैं। विकास का वादा कर तो लेते हैं लेकिन वादा वादा तक ही सीमित रहता है। विकास का नाम लेकर विकास नाम शब्द का अपमान करते हैं। सपा शासन में गुंडाराज कायम रहा भाजपा में भी वही हाल है। यह दोनों सरकारें धोखा देने का काम करती हैं। भाजपा की सरकार में प्रदेश में अमन चैन व लोग सुरक्षित नहीं हैं। वहीं बसपा की सरकार में लोग सुरक्षित रह कर चैन की नींद सोते थे तथा पूरे प्रदेश में अमन चैन कायम था। वर्तमान सरकार ने सभी सरकारी संस्थानों को निजीकरण कर लोगों को बेरोजगार कर दिया। यदि प्रदेश में विकास हो सकता है सिर्फ एक ही पार्टी कर सकती है बहुजन समाज पार्टी। बसपा सरकार में ही प्रदेश को विकास की रफ्तार बेहतर मिल सकती है।वही मुख्य अतिथि समेत पदाधिकारियों ने हंडिया विधानसभा से वरिष्ठ बसपा नेता नरेंद्र उर्फ मुन्ना त्रिपाठी को विधानसभा प्रभारी घोषित करते हुए फूल मालाओं से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में आए मशहूर गायक राजेश परदेशी ने उपस्थित सभी लोगों से बसपा को मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथ पाल मुख्य सेक्टर प्रभारी द्वारा हुआ।कार्यक्रम का संचालन बसपा जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम ने बखूबी निभाया। उक्त अवसर पर अशोक कुमार बिंद, बाबूलाल भंवरा, गुलाब चमार, मौलाना कादरी, बाबा तिवारी, प्रतापपुर प्रभारी घनश्याम पांडेय, रामरक्षा चमार, भूपेंद्र तिवारी, शारदा, राज गौतम, जियालाल गौतम, संजय गोस्वामी, अशोक गौतम, विनोद गौतम, पूर्व प्रधान राहुल मिश्रा, प्रीतम त्रिपाठी, जितेंद्र गौतम, मीनू त्रिपाठी, कान्हा मिश्रा,सलीम खान, उदय राज गौतम, पंच लाल पासी, नंदलाल, श्याम जी जितेंद्र समेत भारी संख्या में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment