V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डीएम ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्रों पर आये किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में ली जानकारी, केन्द्र प्रभारियों को तत्काल समस्याओं को दूर कराने के दिए निर्देश
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री गुरूवार को नारीबारी में पीसीएफ द्वारा संचालित भारत नगर व सुरवल सहनी धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान को विक्रय करने मेें किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहें। कहा कि किसानों के धान विक्रय का मूल्य उनके खाते में निर्धारित समय में अनिर्वाय रूप से हस्तांतरित हो जाये। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए, धान की सही तौल हो। नारीबारी भारत नगर में स्थित धान क्रय केन्द्र पर लापरवाही पाये जाने पर जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारियों से रजिस्टर में अंकित खरीद के विवरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभारियों से प्रतिदिन की जा रही खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र पर धान क्रय करनें पहुंचे किसानों से बातचीत की व उनसें सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिसपर किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि केन्द्र में नमी मापक यंत्र ठीक तरीके से कार्य नहीं कर रहा है, इससे किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है साथ ही टोकन से सम्बंधित शिकायत की, जिसपर जिलाधिकारी ने विकास खण्ड शंकरगढ़ स्थित धान क्रय केन्द्र प्रभारी को चेतावनी देते हुए नमी नापने की नई मशीन का प्रयोग करने व टोकन सम्बंधी शिकायत को दूर करायें जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र पर नए आए नमी मापक यंत्र की स्वंय जांच भी की। किसानों द्वारा जिलाधिकारी से क्रय केन्द्रों पर धान तौलनें के लिए काँटों की संख्या को बढ़ाने के लिए कहा गया, जिस पर जिलाधिकारी ने तौल के लिए एक और काँटा लगाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा गलत तौल की शिकायत किए जाने पर बाट माप विभाग से मशीनों को चेक कराने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रों का हर सप्ताह निरीक्षण करने के निर्देश एडीएम वित्त एवं राजस्व को व लगातार निरीक्षण करते रहने के निर्देश सम्बंधित एसडीएम को दिए है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्रों पर आये किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में ली जानकारी, केन्द्र प्रभारियों को तत्काल समस्याओं को दूर कराने के दिए निर्देश
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री गुरूवार को नारीबारी में पीसीएफ द्वारा संचालित भारत नगर व सुरवल सहनी धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान को विक्रय करने मेें किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहें। कहा कि किसानों के धान विक्रय का मूल्य उनके खाते में निर्धारित समय में अनिर्वाय रूप से हस्तांतरित हो जाये। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए, धान की सही तौल हो। नारीबारी भारत नगर में स्थित धान क्रय केन्द्र पर लापरवाही पाये जाने पर जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारियों से रजिस्टर में अंकित खरीद के विवरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभारियों से प्रतिदिन की जा रही खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र पर धान क्रय करनें पहुंचे किसानों से बातचीत की व उनसें सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिसपर किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि केन्द्र में नमी मापक यंत्र ठीक तरीके से कार्य नहीं कर रहा है, इससे किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है साथ ही टोकन से सम्बंधित शिकायत की, जिसपर जिलाधिकारी ने विकास खण्ड शंकरगढ़ स्थित धान क्रय केन्द्र प्रभारी को चेतावनी देते हुए नमी नापने की नई मशीन का प्रयोग करने व टोकन सम्बंधी शिकायत को दूर करायें जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र पर नए आए नमी मापक यंत्र की स्वंय जांच भी की। किसानों द्वारा जिलाधिकारी से क्रय केन्द्रों पर धान तौलनें के लिए काँटों की संख्या को बढ़ाने के लिए कहा गया, जिस पर जिलाधिकारी ने तौल के लिए एक और काँटा लगाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा गलत तौल की शिकायत किए जाने पर बाट माप विभाग से मशीनों को चेक कराने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रों का हर सप्ताह निरीक्षण करने के निर्देश एडीएम वित्त एवं राजस्व को व लगातार निरीक्षण करते रहने के निर्देश सम्बंधित एसडीएम को दिए है।

Leave a Comment