प्रयागराज। फुटबॉल दिल्ली एवं डी ए एस सी द्वारा दिल्ली के अम्बेडकर स्टेडियम में प्रथम डी ए एस सी महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में आज के प्री क्वाटरफाइनल मैच में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की महिला फुटबॉल टीम ने एस्टर पब्लिक स्कूल नॉएडा को 6-0 से हराकर क्वाटरफाइनल में जगह बनाया। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच के शुरुवात से ही अकादमी के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने अच्छा तालमेल बनाया अकादमी की ओर से अंकिता ने तीन, मनीषा, सुधा एवं समन ने एक एक गोल किया।
अकादमी अपना क्वार्टरफाइनल मैच ११ दिसंबर को खेलेगी। अकादमी की टीम के महिला खिलाड़ियों में गोलकीपर प्रियंका और सुधा, डिफेंडर यशफा, ज़ेबा, पायल, अज़रा और अंजलि, मिडफील्डर अमीषा, मनीषा और सोनाली तथा फॉरवर्ड श्रेया, अंकिता औल समन शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































