प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दलापट्टी में मधुमक्खी के काटने से दो छात्राएं अचेत हो गई। उन्हे इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाकर भर्ती कराया गया।
सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कूम्हीडीहा निवासी सीमा प्रजापति 18 पुत्री रामसजीवन प्रजापति, आहर बीहड़ निवासी शालिनी सिंह 18 पुत्री भानु प्रताप सिंह राजकीय डिग्री कालेज सांगीपुर में बीए की छात्रा है। वह आज दोपहर स्कूल से साइकिल द्वारा घर जा रही थी। वह दोनो दलापट्टी गांव पहुंची तो वहां उन्हे मधुमक्खियों के झुण्ड ने काटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। साथ ही आग जलाकर मधुमक्खियो को भगाया मगर तब तक दोनो छात्राएं अचेत हो गई थी। उन्हे आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाकर भर्ती कराया गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें