कार, विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड एवं नकदी बरामद
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में आज लालगंज कोतवाली पुलिस ने एटीएम से धोखाधड़ी करके रूपए निकालने वाले तीन शातिरो को गिरफ्तार कर दावा किया। साथ ही पुलिस ने उनके पास एक अदद स्विफ्ट कार, विभिन्न बैंको के 18 एटीएम कार्ड, एक अदद लैपटाप, एक अदद स्वाइप मशीन दो अदद डाटा केबल एवं दो अदद नम्बर प्लेट बरामद किया। लालगंज की पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान इलाके के इन्द्रा चैराहे पर स्विफट कार से जा रहे एटीएम से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्यो को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अलग अलग बैंको के 18 एटीएम कार्ड 14520 रूपए नकद समेत अन्य सामान बरामद किया। पुलिस की पूंछताछ में तीनो ने अपना नाम व पता भूपेन्द्र सिंह उर्फ आशीष सिंह पुत्र स्व. तेज बहादुर सिंह निवासी पूरे पाण्डेय पतुलकी जेठवारा, जितेन्द्र बहादुर उर्फ बब्लू यादव पुत्र पृथ्वीपाल यादव निवासी पतुलकी जेठवारा एवं उमेश यादव पुत्र हरिकेश यादव निवासी गांव काछा पूरे बोधराम थाना जेठवारा बताया। पुलिस की पूंछताछ में तीनो आरोपियो ने बताया कि वह तीनो मिलकर एटीएम से पैसा निकालने वालो के साथ धोखाधड़ी करके पैसा निकाल लेते है। ऐसे एटीएम बूथ की तलाश करते है जहां पर गार्ड न नियुक्त हो, वहां पर जाकर खड़े रहते है। हम लोग कम पढ़े लिखे एवं ग्रामीण परिवेश के लोगो को शिकार बनाते है। इसके लिए उनके नजदीक खड़े होकर चुपके से उनका कोड देख लेते है। साथ ही उनका ध्यान भटकाकर एवं झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदलकर उसका क्लोन बना लेते है। साथ ही उस कार्ड से पैसे निकालकर हम लोग आपस में बांट लेते है। हम लोगो के पास जो पैसे बरामद हुए है वह विभिन्न स्थानो से धोखाधड़ी करके प्राप्त किए है। जिस कार के साथ पकड़े गए है वह उमेश यादव के रिश्तेदार की है। इससे हम लोग इधर उधर जाकर घटना कारित करते है। इस कार पर हम लोग बदलकर गलत नम्बर प्लेट लगाते है जिससे पकड़े न जा सके।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें