V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गलत भ्रामक रिपोर्ट लगाने की शिकायत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने धाम में कराए जाने वाले कार्यो से सम्बंधित रिपोर्ट को राजस्व निरीक्षक मानधाता पर गलत एवं भ्रामक देने का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत एसडीएम एवं तहसीलदार से करके कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में शिकायतकर्ता का आरोप है कि विगत 23 नवम्बर को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सम्पूर्ण समाधान तहसील सदर में आयुक्त प्रयागराज मंडल तथा जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के उपस्थिति में एक प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में गत 1 अगस्त से अवरूद्ध पर्यटन विभाग के कार्य को कराए जाने धाम व धाम से जुड़ी सभी सामलाती भूमि बंजर, तालाब, नदी, रास्ता व आजादी के खातो को 1359 व बाद की खतौनियों के अनुसार व्यापक जनहित में पुनः कायम किए जाने की मांग की गई थी। जिसमें सम्पूर्ण तथ्यो के साथ साथ सभी आवश्यक खसरा, खतौनी व अन्य राजस्व अभिलेखो की प्रतियां आवश्यक संदर्भ हेतु प्रेषित की गई थी। आज राजस्व निरीक्षक मानधाता द्वारा वाटसअप पर सूचना दी गई कि रिपोर्ट हमने भेजा है देख ले। प्रथम दृष्टया राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट मांग के विपरीत है और मांगी गई सूचना व कार्यवाही को नजरंदाज किया गया है। ऐसे में व्यापक जनहित में उक्त रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर मांग के सापेक्ष सही रिपोर्ट लगवाकर धाम व धाम से जुड़ी सामलाती भूमि बंजर, आबादी, तालाब, नदी व रास्ते के खातो को पुनः कायम करके धाम का अपेक्षित प्राकृतिक व पर्यटन विकास में मदद करने की कृपा करे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने धाम में कराए जाने वाले कार्यो से सम्बंधित रिपोर्ट को राजस्व निरीक्षक मानधाता पर गलत एवं भ्रामक देने का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत एसडीएम एवं तहसीलदार से करके कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में शिकायतकर्ता का आरोप है कि विगत 23 नवम्बर को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सम्पूर्ण समाधान तहसील सदर में आयुक्त प्रयागराज मंडल तथा जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के उपस्थिति में एक प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में गत 1 अगस्त से अवरूद्ध पर्यटन विभाग के कार्य को कराए जाने धाम व धाम से जुड़ी सभी सामलाती भूमि बंजर, तालाब, नदी, रास्ता व आजादी के खातो को 1359 व बाद की खतौनियों के अनुसार व्यापक जनहित में पुनः कायम किए जाने की मांग की गई थी। जिसमें सम्पूर्ण तथ्यो के साथ साथ सभी आवश्यक खसरा, खतौनी व अन्य राजस्व अभिलेखो की प्रतियां आवश्यक संदर्भ हेतु प्रेषित की गई थी। आज राजस्व निरीक्षक मानधाता द्वारा वाटसअप पर सूचना दी गई कि रिपोर्ट हमने भेजा है देख ले। प्रथम दृष्टया राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट मांग के विपरीत है और मांगी गई सूचना व कार्यवाही को नजरंदाज किया गया है। ऐसे में व्यापक जनहित में उक्त रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर मांग के सापेक्ष सही रिपोर्ट लगवाकर धाम व धाम से जुड़ी सामलाती भूमि बंजर, आबादी, तालाब, नदी व रास्ते के खातो को पुनः कायम करके धाम का अपेक्षित प्राकृतिक व पर्यटन विकास में मदद करने की कृपा करे।

Leave a Comment