V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बालिका की हत्या कर शव नहर में फेंका

मऊआइमा के बेनीपुर 30 नवम्बर से गायब थी आरती
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा के ग्राम बेनीपुर में सात वर्षीय एक बालिका आरती देवी 30 नवम्बर को शाम के समय बच्चों के साथ खेलते खेलते गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।रविवार दोपहर में बेनीपुर के जंगल में नहर के निकट क्षत विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी हत्या की गई है। घटना वाली रात से एक परिवार गायब है। जिसे पुलिस तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस ने मृतक बालिका का शव पंचायत भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।  मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर निवासी श्रीराम मुसहर पुत्र प्रेम चन्द्र ससुराल बेनीपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है । उसके एक पुत्री आरती देवी 7 वर्ष तथा एक पुत्र कार्तिक 4वर्ष हैं। बताया गया है कि 30 नवम्बर को आरती देवी 7 वर्ष पडोसी बच्चे लाल मुसहर के बच्चे गुड्डू 10वर्ष और बब्बी 12 वर्ष के साथ खेल रहे थे। बताते हैं कि देर शाम जब आरती घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। तथा बच्चे लाल और उसकी पत्नी शीला देवी से पूछे दोनों ने अनभिज्ञता जाहिर किए। जब आरती नहीं मिली तो 1 दिसम्बर को आरती के पिता श्रीराम ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी। और गुमशुदगी रिपोर्ट में यह भी दर्ज कराया कि घटना वाली रात से बच्चे लाल उसकी पत्नी शीला देवी और पुत्र गुड्डू10 वर्ष, पुत्री बब्बी देवी गायब है। पुलिस गायब परिवार की तलाश में इधर उधर तलाश की परन्तु आज तक कुछ पता नहीं चला। रविवार को बेनीपुर जंगल के नहर में दोपहर को आरती देवी सात वर्ष का शव क्षत विक्षत हालात में मिली।रोते बिलखते पिता श्रीराम और उसकी पत्नी संगीता देवी और आरती की नान प्रेम चन्द्र ,नानी बेनी देवी एंव ग्रामीण भी पहुंच गए।तथा फिर परिवार रोते हुए थाना मऊआइमा पहुंच कर सूचना दिया। पुलिस तुरन्त हरकत में आयी तथा मौके फींगर प्रींट खोजी कुत्ता भी आए परन्तु कुछ हासिल नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  इस संबंध में मऊआइमा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि आरती की हत्या की गई है तथा घटना वाली रात से परिवार गायब है। जिसकी तलाश उसी दिन से जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मऊआइमा के बेनीपुर 30 नवम्बर से गायब थी आरती
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा के ग्राम बेनीपुर में सात वर्षीय एक बालिका आरती देवी 30 नवम्बर को शाम के समय बच्चों के साथ खेलते खेलते गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।रविवार दोपहर में बेनीपुर के जंगल में नहर के निकट क्षत विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी हत्या की गई है। घटना वाली रात से एक परिवार गायब है। जिसे पुलिस तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस ने मृतक बालिका का शव पंचायत भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।  मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर निवासी श्रीराम मुसहर पुत्र प्रेम चन्द्र ससुराल बेनीपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है । उसके एक पुत्री आरती देवी 7 वर्ष तथा एक पुत्र कार्तिक 4वर्ष हैं। बताया गया है कि 30 नवम्बर को आरती देवी 7 वर्ष पडोसी बच्चे लाल मुसहर के बच्चे गुड्डू 10वर्ष और बब्बी 12 वर्ष के साथ खेल रहे थे। बताते हैं कि देर शाम जब आरती घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। तथा बच्चे लाल और उसकी पत्नी शीला देवी से पूछे दोनों ने अनभिज्ञता जाहिर किए। जब आरती नहीं मिली तो 1 दिसम्बर को आरती के पिता श्रीराम ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी। और गुमशुदगी रिपोर्ट में यह भी दर्ज कराया कि घटना वाली रात से बच्चे लाल उसकी पत्नी शीला देवी और पुत्र गुड्डू10 वर्ष, पुत्री बब्बी देवी गायब है। पुलिस गायब परिवार की तलाश में इधर उधर तलाश की परन्तु आज तक कुछ पता नहीं चला। रविवार को बेनीपुर जंगल के नहर में दोपहर को आरती देवी सात वर्ष का शव क्षत विक्षत हालात में मिली।रोते बिलखते पिता श्रीराम और उसकी पत्नी संगीता देवी और आरती की नान प्रेम चन्द्र ,नानी बेनी देवी एंव ग्रामीण भी पहुंच गए।तथा फिर परिवार रोते हुए थाना मऊआइमा पहुंच कर सूचना दिया। पुलिस तुरन्त हरकत में आयी तथा मौके फींगर प्रींट खोजी कुत्ता भी आए परन्तु कुछ हासिल नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  इस संबंध में मऊआइमा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि आरती की हत्या की गई है तथा घटना वाली रात से परिवार गायब है। जिसकी तलाश उसी दिन से जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार है।

Leave a Comment