V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डेयरी से निकलने वाली गन्दगी से क्षेत्र में फैल रही वीमारी

कौशाम्बी। चायल क्षेत्र के तिल्हापुर स्थित दूध डेयरी से निकलने वाला दूषित पानी लोगों के लिए गंभीर बीमारी का घर बन गया है। इस दूध डेयरी से निकल रहे दूषित पानी के बदबू से आस – पास निवास कर रहे लोगों को सांस लेना तो दूर उनका जीना मुहाल हो गया है ।आसपास के लोग तेजी के साथ गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं। दूध डेयरी से निकलने वाले दूषित पानी का बदबूदार गंध कहीं महामारी के रूप में तब्दील ना हो जाए उससे पहले जिम्मेदार अधिकारियों को संज्ञान लेकर दूध डेयरी से निकल रहे दूषित पानी को बन्द कराए जाने और संचालक के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर कठोर कार्यवाही करना होगा जिससे लोगों को बदबूदार गंध से राहत मिल सके। गौरतलब है कि चायल तहसील क्षेत्र के तिल्हापुर में कई वर्षों से बेखौफ तरीके से एक डेयरी का संचालन हो रहा है। उक्त डेयरी में बड़े पैमाने पर दूध खरीद फरोख्त का कारोबार किया जाता है।  डेयरी में खरीदे गए दूध को मशीन में डालकर फिल्टर किया जाता है और अपशिष्ट प को नाली में डाल दिया जाता है। दूध डेयरी से नाली के माध्यम से निकलने वाला अपशिष्ट  बाहर जाकर सड़क के किनारे गड्ढानुमा जगह पर जमा हुआ है। अपशिष्ट  का गंध तीव्र होने के कारण आस – पास निवास कर रहे लोगों के साथ – साथ सड़क से गुजर रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बदबूदार गंध से परेशान होकर लोगों ने कई दफा जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस डेयरी की तरफ आकृष्ट कराया वावजूद इसके कोई कार्यवाही नही हो सकी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। चायल क्षेत्र के तिल्हापुर स्थित दूध डेयरी से निकलने वाला दूषित पानी लोगों के लिए गंभीर बीमारी का घर बन गया है। इस दूध डेयरी से निकल रहे दूषित पानी के बदबू से आस – पास निवास कर रहे लोगों को सांस लेना तो दूर उनका जीना मुहाल हो गया है ।आसपास के लोग तेजी के साथ गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं। दूध डेयरी से निकलने वाले दूषित पानी का बदबूदार गंध कहीं महामारी के रूप में तब्दील ना हो जाए उससे पहले जिम्मेदार अधिकारियों को संज्ञान लेकर दूध डेयरी से निकल रहे दूषित पानी को बन्द कराए जाने और संचालक के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर कठोर कार्यवाही करना होगा जिससे लोगों को बदबूदार गंध से राहत मिल सके। गौरतलब है कि चायल तहसील क्षेत्र के तिल्हापुर में कई वर्षों से बेखौफ तरीके से एक डेयरी का संचालन हो रहा है। उक्त डेयरी में बड़े पैमाने पर दूध खरीद फरोख्त का कारोबार किया जाता है।  डेयरी में खरीदे गए दूध को मशीन में डालकर फिल्टर किया जाता है और अपशिष्ट प को नाली में डाल दिया जाता है। दूध डेयरी से नाली के माध्यम से निकलने वाला अपशिष्ट  बाहर जाकर सड़क के किनारे गड्ढानुमा जगह पर जमा हुआ है। अपशिष्ट  का गंध तीव्र होने के कारण आस – पास निवास कर रहे लोगों के साथ – साथ सड़क से गुजर रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बदबूदार गंध से परेशान होकर लोगों ने कई दफा जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस डेयरी की तरफ आकृष्ट कराया वावजूद इसके कोई कार्यवाही नही हो सकी।

Leave a Comment