V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शादी का झांसा देकर दो साल करता रहा दुष्कर्म

पीडिता के परिजनो ने पुलिस को दी तहरीर
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से पड़ोसी युवक शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनो ने पुलिस से घटना की शिकायत की है। जेठवारा इलाके के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक उसे शादी का झांसा देकर अवैध सम्बंध बना लिया। साथ ही दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। उससे शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। परिजनो ंने भी उससे काफी मिन्नत किया मगर उसने शादी करने से इंकार कर दिया। उसके परिजन भी शादी करने को तैयार नहीं हुए। उक्त आरोपी युवक शादी करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता के परिजन भी सभी प्रयास करके हार गए। ऐसे में थकहार कर पीड़िता के परिजनो ने पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई तथा न्याय दिलाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पीडिता के परिजनो ने पुलिस को दी तहरीर
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से पड़ोसी युवक शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनो ने पुलिस से घटना की शिकायत की है। जेठवारा इलाके के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक उसे शादी का झांसा देकर अवैध सम्बंध बना लिया। साथ ही दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। उससे शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। परिजनो ंने भी उससे काफी मिन्नत किया मगर उसने शादी करने से इंकार कर दिया। उसके परिजन भी शादी करने को तैयार नहीं हुए। उक्त आरोपी युवक शादी करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता के परिजन भी सभी प्रयास करके हार गए। ऐसे में थकहार कर पीड़िता के परिजनो ने पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई तथा न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment