सहकारी समितियो पर लग रही लम्बी कतारे
देल्हूपुर (नि.सं.)। जनपद में डीएपी खाद के लिए जहां किसान परेशान है। वही जिले की विभिन्न सहकारी समितियों पर खाद प्राप्त करने के लिए किसानो की लम्बी कतार लग रही है। बुवाई के लिए किसान सुबह से ही डीएपी खाद लेने के लिए सहकारी समितियों पर पहुंच रहे है। किसानो को डीएपी खाद न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सूर्य नारायण तिवारी ने कथित आरोप लगाया कि सहकारी समितियों के सचिव किसानो को खाद देने में आनाकानी कर रहे है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनो जनपद में ढाई करोड़ की 21 हजार बोरी डीएपी खाद का घोटाला हुआ है। इसकी एफआईआर दर्ज करके जांच चल रही है। इस तरह डीएपी खाद की किल्लत के कारण किसानो में आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है। किसानो ने जिला प्रशासन एवं सहकारिता विभाग पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें