विश्व शौचालय दिवस पर शौचालय सभा का हुआ आयोजन,लोगों को दिलाई गई शौचालय के उपयोग की शपथ
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण सेना के सहयोग से आज मान्धाता ब्लॉक के बोझी गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालय परिसर में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर शौचालय सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को शौचालय बनवाने और स्वच्छता एवं महिलाओं के मान सम्मान के लिए खुले में शौच से तौबा करते हुए शौचालय के आजीवन उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। इसके पूर्व पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में समूह को महिलाओं के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने स्वच्छता कलश स्थापित कर स्वच्छता दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने कहा पूरी दुनिया आज विश्व शौचालय दिवस मना रही है, इसका सीधा आशय है कि हम शौचालय का उपयोग करते हुए गंदगी को मात दें और खुले में शौच को बन्द करें।उन्होंने कहा कि शौचालय के प्रयोग से जहां एक ओर महिलाओं का मान बढ़ा है वहीं बीमारियों का खतरा भी कम हुआ है। पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि खुले में शौच से मुक्ति का हथियार है शौचालय।इसके प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और स्वच्छता को आदतें हमें इंसान के सम्मान देती है। इस मौके पर गुलाब आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य सुनीता पटेल को शौचालय निर्माण हेतु शौचालय सीट भेंटकर स्वच्छता का विशेष संदेश दिया गया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत मान्धाता हरि शंकर पटेल, राज कुमार सरोज, अभिमन्यु यादव, दिग्विजय सिंह, केयर टेकर बिटान देवी,संगीता गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































