प्रतापगढ़ l आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने आगामी 28 नवंबर को ट्रैक्टर रैली के संबंध में रानीगंज विधानसभा के भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री श्री सुनील मौर्या जी के आवास पर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारियों से वार्ता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की संरचना तैयार की गई l इस अवसर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा श्री सुनील मौर्या सदस्यता प्रमुख जिला मंत्री श्री दिलीप पांडे जी विधानसभा सभी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संरक्षक विधानसभा रानीगंज कार्यक्रम में उपस्थित रहे l इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री विजय कुमार मिश्रा जी का रानीगंज की पावन धरती पर भव्य स्वागत अभिनंदन कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया आदरणीय अध्यक्ष जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित के लिए हमेशा अपने को संकल्पित है l
सदस्यता अभियान से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी के लिए नए सदस्यों का निर्माण करना 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को भी जोड़ने का कार्य करेंगे l कार्यक्रम के आयोजक जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा श्री सुनील मौर्या जी रहे l
डॉ क्षितिज श्रीवास्तव
आईटी सेल प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा प्रतापगढ़



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































