मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापगढ़ व प्रयागराज जनपद की सीमा पर ट्रैक्टर एवं पिकप की आमने सामने टक्कर में दो की मौत हो गई। सीमा विवाद को लेकर कई घण्टे रस्सा कसी चलती रही। सोलह घण्टे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कूल्हीपुर तथा प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के गांव घूरघाट की सीमा पर गुरूवार की रात करीब 9 बजे ट्रैक्टर व पिकप में आमने सामने टक्कर हो गई। घटना के समय पिकप घूरघाट की सीमापुर स्थित मउआइमा से वापस लौट रही थी। जबकि कूल्हीपुर गांव में गिट्टी गिराकर ट्रैक्टर वापस जा रहा था कि पिकप से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दो लोगो की मौत हो गई। घटना में मरने वालो में पिकप अभय कुमार गुप्ता 20 पुत्र मुंशीलाल गुप्ता निवासी गांव खमपुर मानधाता अपने घर लौट रहा था। उसने कूल्हीपुर में गिट्टी गिराया था। जबकि ट्रैक्टर के खलासी बजरंगी 36 पुत्र छोटेलाल बिन्द निवासी गांव जगबंधनपुर थाना सरायइनायत जिला प्रयागराज की मौत मौके पर ही हो गई थी। पुलिस ने पिकप व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक पिकप चालक अभय कुमार गुप्ता पांच भाई बहनो में तीसरे नम्बर पर था। उसके बड़े भाई विपिन 27 का आज तिलक था। मृतक खलासी बजरंगी दो भाई था। बड़ा भई लल्ला बिन्द मजदूरी करता है। पिता की मौत हो गई है। मृतक के दो बच्चे राजू 8 एवं मुन्ना 5 है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें