V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाकियू ने थाना पूराकलंदर के बाहर शुरू किया धरना

अयोध्या। पुलिस चौकी भदरसा थाना पूरा कलंदर द्वारा किसान ओमप्रकाश आदि की खतौनी गाटा संख्या सात पर चौकी  इंचार्ज भदरसा की शह पर विपक्षी मो. उमर मोहम्मद इलियास पुत्र मोहम्मद नसीर  सारी खतौनी पर गुंडई से कब्जा करने व मारपीट करने पर आमादा है, जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) की अयोध्या इकाई द्वारा बुधवार को दूसरे दिन भी थाना पुरा कलंदर के गेट पर  अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहें। अभी तक कोई सक्षम अधिकारी धरना स्थल पर पहल करने नहीं पहुंचा है। जिससे भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों में असंतोष व आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खुले आसमान में बड़ी संख्या में जिला अध्यक्ष सुमन पांडे के नेतृत्व महिलायें थाना के बाहर बैठे हैं। ज्ञात हो कि गाटा संख्या सात जो प्रकाश आदि की खतौनी है जो लगभग 9/ बीघे की है उसमें लगभग 3 बीघे जमीन पर जबरदस्ती उक्त विपक्षी धान की रोपाई किए थे जिसकी शिकायत लगातार ओम प्रकाश आदि थाने में करते आ रहे हैं। थानाध्यक्ष के संज्ञान में उक्त प्रकरण लाने के बाद भाकियू प्रतिनिधिमंडल  थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर गया तो वहां जो जमीन ओमप्रकाश बो रहे थे जो लगभग 7 बीघा है उसको भी चौकी इंचार्ज विपक्षी की साइट पर रोक दिया। बात बिगड़ गई जिसको लेकर किसान के हक के लिए भाकियू थाने के समक्ष धरने पर बैठ गई है, निस्तारण ना होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या। पुलिस चौकी भदरसा थाना पूरा कलंदर द्वारा किसान ओमप्रकाश आदि की खतौनी गाटा संख्या सात पर चौकी  इंचार्ज भदरसा की शह पर विपक्षी मो. उमर मोहम्मद इलियास पुत्र मोहम्मद नसीर  सारी खतौनी पर गुंडई से कब्जा करने व मारपीट करने पर आमादा है, जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) की अयोध्या इकाई द्वारा बुधवार को दूसरे दिन भी थाना पुरा कलंदर के गेट पर  अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहें। अभी तक कोई सक्षम अधिकारी धरना स्थल पर पहल करने नहीं पहुंचा है। जिससे भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों में असंतोष व आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खुले आसमान में बड़ी संख्या में जिला अध्यक्ष सुमन पांडे के नेतृत्व महिलायें थाना के बाहर बैठे हैं। ज्ञात हो कि गाटा संख्या सात जो प्रकाश आदि की खतौनी है जो लगभग 9/ बीघे की है उसमें लगभग 3 बीघे जमीन पर जबरदस्ती उक्त विपक्षी धान की रोपाई किए थे जिसकी शिकायत लगातार ओम प्रकाश आदि थाने में करते आ रहे हैं। थानाध्यक्ष के संज्ञान में उक्त प्रकरण लाने के बाद भाकियू प्रतिनिधिमंडल  थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर गया तो वहां जो जमीन ओमप्रकाश बो रहे थे जो लगभग 7 बीघा है उसको भी चौकी इंचार्ज विपक्षी की साइट पर रोक दिया। बात बिगड़ गई जिसको लेकर किसान के हक के लिए भाकियू थाने के समक्ष धरने पर बैठ गई है, निस्तारण ना होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Comment