परिजनो ने हत्या की जतायी आशंका, दी तहरीर
मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मानधाता मोड़ पर संदिग्ध दशा में मृत मिले युवक की शिनाख्त हो गई। मृतक ट्रक में क्लीनर था। मृतक के पिता ने ट्रक चालक पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। बताते चले कि मंगलवार को सुबह मानधाता मोड़ विश्वनाथगंज में एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध दशा में लाश मिली थी। स्थानीय लोग युवक की अन्यत्र हत्या करके शव को फेके जाने की आशंका जता रहे थे। मृतक की पिटाई करके हत्या की आशंका जतायी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। अखबारो मे छपी खबर से जानकारी होने पर आज परिजन पहुंचे। साथ ही मृतक की शिनाख्त आशिक 24 पुत्र हनीफ निवासी गांव खमपुर थाना कंधई बताया। उसके पिता हनीफ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मृतक ट्रक में क्लीनर था। वह सोमवार की रात ट्रक से फैजाबाद से चलकर प्रयागराज की तरफ जा रहा था। उसे रास्ते में ट्रक चालक ने पिटाई करके जख्मी करने के बाद मानधाता मोड़ पर फेक दिया था। वहां पर उपचार के अभाव में उसकी मौत हो गई थी। उधर ट्रक चालक फरार है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। साथ ही ट्रक चालक की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। उधर युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें