V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

उपजा का फर्जी तरीके से नाम लोगो प्रयोग करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा -रतन दीक्षित

जनवरी में आयोजित होगा प्रांतीय अधिवेशन संगठन के विस्तार सक्रियता एवं चुनाव पर हुई विस्तृत चर्चा
अयोध्या। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में  प्रांतीय अध्यक्ष रतन दीक्षित के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन की सक्रियता , विस्तार एवं चुनाव पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने सभी के विचार सुनने के उपरांत व्यवस्था देते हुए कहा कि जहां भी उपजा का फर्जी लोगों द्वारा बैनर पोस्टर या पते का इस्तेमाल किया जा रहा हो वहाँ पर चंदौली की तरह मुकदमा दर्ज कराया जाय। प्रदेश संगठन पूरा सहयोग करेगा। मार्गदर्शक मंडल के सुझाव के अनुरूप प्रांतीय कार्यकारिणी का शीघ्र ही चुनाव भी कराया जाएगा। पत्रकारों की समस्याओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 महामारी में जनपद इकाइयों ने पत्रकार साथियों सहित समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए भी कार्य किया है जो बधाई के पात्र हैं ।अगली प्रांतीय कार्यकारिणी अधिवेशन में संगठन एवं पत्रकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा । प्रांतीय अधिवेशन के लिए अयोध्या एवं शाहजहांपुर इकाई द्वारा प्रस्ताव दिया गया है जिस पर कार्यकारिणी में विचार करके स्थान एवं समय का निर्धारण किया जाएगा।बैठक में पूर्व अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री  महामंत्री अशोक अग्निहोत्री  संगठन मंत्री संतोष भगवन कोषाध्यक्ष संतोष यादव  दैनिक जागरण के पूर्व संपादक वीरेंद्र सक्सेना  उपाध्यक्ष शिव मनोहर पांडेय हरीश सैनी पंकज सक्सेना अयोध्या जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता महामंत्री डीके तिवारी संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव चंदौली जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित शाहजहांपुर उरई आगरा लखनऊ आदि जिलों से आए संगठन के पदाधिकारी व पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे।  बैठक में मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी अजय कुमार ने संगठन के विस्तार एवं चुनाव पर अपने अपने सुझाव दिए जिसका सभी ने स्वागत किया। बैठक में अयोध्या जनपद इकाई के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राम तीर्थ विकल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जनवरी में आयोजित होगा प्रांतीय अधिवेशन संगठन के विस्तार सक्रियता एवं चुनाव पर हुई विस्तृत चर्चा
अयोध्या। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में  प्रांतीय अध्यक्ष रतन दीक्षित के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन की सक्रियता , विस्तार एवं चुनाव पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने सभी के विचार सुनने के उपरांत व्यवस्था देते हुए कहा कि जहां भी उपजा का फर्जी लोगों द्वारा बैनर पोस्टर या पते का इस्तेमाल किया जा रहा हो वहाँ पर चंदौली की तरह मुकदमा दर्ज कराया जाय। प्रदेश संगठन पूरा सहयोग करेगा। मार्गदर्शक मंडल के सुझाव के अनुरूप प्रांतीय कार्यकारिणी का शीघ्र ही चुनाव भी कराया जाएगा। पत्रकारों की समस्याओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 महामारी में जनपद इकाइयों ने पत्रकार साथियों सहित समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए भी कार्य किया है जो बधाई के पात्र हैं ।अगली प्रांतीय कार्यकारिणी अधिवेशन में संगठन एवं पत्रकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा । प्रांतीय अधिवेशन के लिए अयोध्या एवं शाहजहांपुर इकाई द्वारा प्रस्ताव दिया गया है जिस पर कार्यकारिणी में विचार करके स्थान एवं समय का निर्धारण किया जाएगा।बैठक में पूर्व अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री  महामंत्री अशोक अग्निहोत्री  संगठन मंत्री संतोष भगवन कोषाध्यक्ष संतोष यादव  दैनिक जागरण के पूर्व संपादक वीरेंद्र सक्सेना  उपाध्यक्ष शिव मनोहर पांडेय हरीश सैनी पंकज सक्सेना अयोध्या जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता महामंत्री डीके तिवारी संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव चंदौली जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित शाहजहांपुर उरई आगरा लखनऊ आदि जिलों से आए संगठन के पदाधिकारी व पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे।  बैठक में मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी अजय कुमार ने संगठन के विस्तार एवं चुनाव पर अपने अपने सुझाव दिए जिसका सभी ने स्वागत किया। बैठक में अयोध्या जनपद इकाई के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राम तीर्थ विकल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Leave a Comment