सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव लोहंगपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर एक दबंग पड़ोसी ने महिला को गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सीओ की फटकार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोहंगपुर गांव निवासी राकेश कुमार गौतम की पत्नी किरन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 25 अक्टूबर को रात में गांव निवासी गयादीन साहू का बेटा सूरज लाल साहू उसके घर पहुंचा तथा दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलते ही उसने हाथ पकड़ लिया तथा छेड़खानी करने लगे। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो मेरा बेटा बचाने पहुंचा। इसके बाद वह जाति सूचक गाली देने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इसके बाद उसने पुलिस से घटना की शिकायत किया था। पुलिस ने जांच के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ की फटकार के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें