बाबा बेलखरनाथ धाम । गुरुवार की सुबह कंधई थाना क्षेत्र के ताला मोड़ के पास हड़कंप मच गया जब कार अनियंत्रित होकर महिला को टक्कर मारते हुए बगल गड्ढे में जा गिरी चालक मौके की नजाकत को समझते हुए वहां से फरार हो गया। सुल्तानपुर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासिनी पायल उर्फ पथनी (23) पत्नी पेचन कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव में झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहते हैं। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे पायल गांव के चंद्रपाल सिंह के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम से खाना लेने गई थी, वहां से खाना लेकर आई और ताला मोड़ के पास स्थित एक चाय की पुरानी दुकान के सामने बैठ गई,इसी दौरान चिलबिला की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।वहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































