प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे मुरली में आंवला तोड़ने की रंजिश को लेकर पड़ोसियो ने लाठी व डण्डे से हमला कर दिया। इससे कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच कर रही है। पूरे मुरली गांव निवासिनी रन्नू देवी पत्नी उदयचन्द्र सरोज ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आंवला तोड़ने की रंजिश के चलते विगत 8 नवम्बर को गांव के सत्यम शुक्ला, महेश शुक्ला समेत दर्जन भर लोग दरवाजे पर आकर जाति सूचक गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर उक्त लोग मारपीट करने पर आमादा हो गए। वह अपनी जान बचाने के लिए घर में घुस गई। वहां पर भी उक्त लोगो ने उसे पीटना शुरू कर दिया। गुहार लगाने पर पति उदयचन्द्र, जेठ फूलचन्द्र, जेठानी रमा देवी व अतुल छुड़ाने पहुंचे तो उन्हे भी पीटने लगे। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीणा दौड़े तो जानलेवा धमकी देने के साथ ही छप्पर में आग लगाकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद तथा 5-6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही घटना की छानबीन कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें