प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वरेन्द्र में बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
वरेन्द्र गांव निवासिनी चन्द्रकली देवी में पुलिस को तहरीर देकरर आरोप लगाया कि कल मंगलवार को उसके पिता जगन्नाथ बाजार से घर आ रहे थे। वह गांव के पास पहुंचे तो पीछे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इससे पिता को गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद बाइक सवार फौरन अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पिता को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। वहां पर हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें