मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायसुजान में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो ने घर में घुसकर विक्षिपत युवक को पीटकर हाथ व पैर तोड़ दिया। उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी से एसआरएन प्रयागराज ले जाया गया है। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। सरायसुजान गांव निवासी सूरज 35 पुत्र रामसुख गुप्ता मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुरानी रंजिश को लेकर आज गांव के कुछ दबंग उसके घर में घुस गए। साथ ही लाठी व डण्डे से बेरहमी के साथ पीटना शुरू कर दिया। इससे सूरज का हाथ व पैर टूट गया तथा उसे गंभीर चोट आ गई। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग गए। परिजन घायल सूरज को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। उसकी मां नइका ने गांव के ही शीतला प्रसाद, अच्छेलाल एवं सोनू सरोज समेत दस अज्ञात लोगो के खिलाफ घर में घुसकर पीटने तथा हाथ व पैर तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें