दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देल्हूपुर मार्ग स्थित नरसिंहगढ़ पुल के समीप सड़क के किनारे नवजात बच्ची मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मचा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को कब्जे में लेकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। नरसिंहगढ़ पुल के समीप सड़क के किनारे आज सुबह ग्रामीणो ने नवजात बच्चे की रोने की आवाज सुनकर सन्न रह गए। ग्रामीण फौरन बच्ची के पास पहुंचे। उसे सड़क के किनारे कोई लिटाकर चला गया था। संभवतः यह घटना रात में हुई होगी। नवजात बच्ची मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणो की भीड़ एकत्र हो गई। साथ ही इसकी जानकारी 112 नम्बर डायल पुलिस ो दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बच्ची को अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए सीएचसी रानीगंज ले गए। वहां से उसे डाक्टरो ने जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उसे वहां पर भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर ही है। ग्रामीणो ने बताया कि बच्ची का जन्म एक दिन पूर्व हुआ होगा। संभावना है कि लोकलाज के कारण किसी अधम इंसान ने उसे सड़क के किनारे लिटाया होगा। नवजात बच्ची को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त रही।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें