V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बसपा के पुनः जिलाध्यक्ष हुए अभिषेक गौतम

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के कैडर के नेता और जिला अध्यक्ष रहे अभिषेक गौतम पर पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रयागराज जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला अध्यक्ष बनने के ही उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। ज्ञात हो कि अभिषेक गौतम इसके पूर्व भी प्रयागराज जिले के बसपा के जिलाध्यक्ष रहे और पार्टी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया था लेकिन उन्हें कुछ दिनों के लिए जैसे विश्राम दे दिया गया। उनके स्थान पर चिंतामणि को जिलाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन बसपा को लगातार अभिषेक गौतम की कमी जैसे खल रही थी। दीपावली के ठीक एक दिन पहले अभिषेक गौतम को पार्टी ने अपने जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। जिला अध्यक्ष अभिषेक गौतम ने फोन कर बताया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभाएंगे और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम विधानसभा पर लहराए इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के कैडर के नेता और जिला अध्यक्ष रहे अभिषेक गौतम पर पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रयागराज जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला अध्यक्ष बनने के ही उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। ज्ञात हो कि अभिषेक गौतम इसके पूर्व भी प्रयागराज जिले के बसपा के जिलाध्यक्ष रहे और पार्टी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया था लेकिन उन्हें कुछ दिनों के लिए जैसे विश्राम दे दिया गया। उनके स्थान पर चिंतामणि को जिलाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन बसपा को लगातार अभिषेक गौतम की कमी जैसे खल रही थी। दीपावली के ठीक एक दिन पहले अभिषेक गौतम को पार्टी ने अपने जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। जिला अध्यक्ष अभिषेक गौतम ने फोन कर बताया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभाएंगे और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम विधानसभा पर लहराए इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे।

Leave a Comment