V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जयंती पर बजरंगबली की हुई पूजा

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जयंती पर बुधवार को घरो एवं मंदिरो में बजरंग बली की पूजा अर्चना की गई। साथ ही उनसे संकट हरने की कामना की गई।
हनुमान जयंती पर सुबह से ही हनुमान मंदिरो में भक्तो की भीड़ उमड़ने लगी। बाबागंज स्थित हनुमान मंदिर पर भक्तो ने पूजन अर्चन करने के साथ ही प्रसाद का भोग लगाया। रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। इससे हजारो श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह मां बेल्हा देवी परिसर स्थित हनुमान मंदिर, गाजी चैराहा के पास स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओ ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की। साथ ही प्रसाद का भोग लगाकर मंगल कामना की। वही कुछ मंदिरो में सुंदर काण्ड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन किया गया। उधर चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर पर भी भक्तो का रेला लगा रहा। भक्तो ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नते भी मांगी। साथ ही कष्टो का निवारण करने की मांग की। आज दिन भर हनुमान मंदिरो में सुंदरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ चलता रहा। वही कुछ श्रद्धालुओ ने हनुमानजी को सिन्दूर व तिल के तेल का लेप भी लगाया। लोगो ने आज हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जयंती पर बुधवार को घरो एवं मंदिरो में बजरंग बली की पूजा अर्चना की गई। साथ ही उनसे संकट हरने की कामना की गई।
हनुमान जयंती पर सुबह से ही हनुमान मंदिरो में भक्तो की भीड़ उमड़ने लगी। बाबागंज स्थित हनुमान मंदिर पर भक्तो ने पूजन अर्चन करने के साथ ही प्रसाद का भोग लगाया। रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। इससे हजारो श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह मां बेल्हा देवी परिसर स्थित हनुमान मंदिर, गाजी चैराहा के पास स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओ ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की। साथ ही प्रसाद का भोग लगाकर मंगल कामना की। वही कुछ मंदिरो में सुंदर काण्ड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन किया गया। उधर चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर पर भी भक्तो का रेला लगा रहा। भक्तो ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नते भी मांगी। साथ ही कष्टो का निवारण करने की मांग की। आज दिन भर हनुमान मंदिरो में सुंदरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ चलता रहा। वही कुछ श्रद्धालुओ ने हनुमानजी को सिन्दूर व तिल के तेल का लेप भी लगाया। लोगो ने आज हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाया।

Leave a Comment