V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाइयो की मौत

दीपावली पर घर आते समय हुआ हादसा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो) दीपावली के त्योहार पर बाइक से घर आते समय मार्ग दुर्घटना में दो सगे भाइयो की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे मे लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है। अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे अंती गड़वारा निवासी भास्कर सिंह नगर पालिका के कर्मचारी है। उनके दो बेटे अंकित सिंह 25 एवं ऋषभ सिंह 23 लखनऊ में रहते है। दीपावली पर्व पर दोनो भाई मंगलवार को ढेर रात बाइक से घर रहे थे। जब वे लोग लीलापुर और लोनी नदी पुल के बीच पहुंचे तो अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरो से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनो को इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां पर चिकित्सको ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन पहुंचे तो दोनो की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी होते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। लीलापुर चैकी इंचार्ज निकेत भारद्वाज ने बताया कि सिर में गंभीर चोट होने के कारण अंकित सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि ऋषभ की मौत मेडिकल कालेज जाने पर हुई है। पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक दोनो भाईयो के बीच एक बहन भी है। मृतक के पिता भास्कर सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह के मौसेरे भाई है। पोस्टमार्टम हाउस पर आज सुबह से ही भीड़ लगी रही। अंकित की शादी हो चुकी थी। जबकि ऋषभ अभी अविवाहिता था। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

दीपावली पर घर आते समय हुआ हादसा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो) दीपावली के त्योहार पर बाइक से घर आते समय मार्ग दुर्घटना में दो सगे भाइयो की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे मे लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है। अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे अंती गड़वारा निवासी भास्कर सिंह नगर पालिका के कर्मचारी है। उनके दो बेटे अंकित सिंह 25 एवं ऋषभ सिंह 23 लखनऊ में रहते है। दीपावली पर्व पर दोनो भाई मंगलवार को ढेर रात बाइक से घर रहे थे। जब वे लोग लीलापुर और लोनी नदी पुल के बीच पहुंचे तो अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरो से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनो को इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां पर चिकित्सको ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन पहुंचे तो दोनो की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी होते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। लीलापुर चैकी इंचार्ज निकेत भारद्वाज ने बताया कि सिर में गंभीर चोट होने के कारण अंकित सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि ऋषभ की मौत मेडिकल कालेज जाने पर हुई है। पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक दोनो भाईयो के बीच एक बहन भी है। मृतक के पिता भास्कर सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह के मौसेरे भाई है। पोस्टमार्टम हाउस पर आज सुबह से ही भीड़ लगी रही। अंकित की शादी हो चुकी थी। जबकि ऋषभ अभी अविवाहिता था। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment