V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिलाधिकारी ने दीपोत्सव कार्यक्रम स्थलों पर की गई तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

अयोध्या । जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने दीपोत्सव 2021 के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हेतु विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा तैयारियों में लगे हुए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने राम कथा पार्क में दीपोत्सव के अवसर पर संचालित होने वाले सभी कार्यक्रमों तथा आगंतुकों के कार्यक्रम स्थल तक आने व बैठने हेतु समस्त व्यवस्थाओ की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा  राम की पैड़ी पर दीपोत्सव तैयारियों यथा विशिष्ट अतिथि मंचों, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाएं , दियों को लगाने, फसाड लाइटिंग की व्यवस्था तथा अन्य सजावटों का जायजा लिया तथा उसे अंतिम रूप प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा सरजू आरती का स्थल का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा साकेत महाविद्यालय में तैयार की जा रही झांकियों का निरीक्षण किया गया जहां पर समस्त झांकियां तैयार पाई गई। जिलाधिकारी ने झांकियों तथा उनसे संबंधित कलाकारों को समय से समस्त कार्यों को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट्स पर समय से पहुंचने तथा अपने ड्यूटी क्षेत्र का पूर्व से ही भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अयोध्या एवं दीपोत्सव की मर्यादा व गरिमा के दृष्टिगत पूरी सजगता एवं दृढ़ता के साथ दीपोत्सव को सकुशल संपन्न कराने को कहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने दीपोत्सव 2021 के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हेतु विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा तैयारियों में लगे हुए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने राम कथा पार्क में दीपोत्सव के अवसर पर संचालित होने वाले सभी कार्यक्रमों तथा आगंतुकों के कार्यक्रम स्थल तक आने व बैठने हेतु समस्त व्यवस्थाओ की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा  राम की पैड़ी पर दीपोत्सव तैयारियों यथा विशिष्ट अतिथि मंचों, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाएं , दियों को लगाने, फसाड लाइटिंग की व्यवस्था तथा अन्य सजावटों का जायजा लिया तथा उसे अंतिम रूप प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा सरजू आरती का स्थल का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा साकेत महाविद्यालय में तैयार की जा रही झांकियों का निरीक्षण किया गया जहां पर समस्त झांकियां तैयार पाई गई। जिलाधिकारी ने झांकियों तथा उनसे संबंधित कलाकारों को समय से समस्त कार्यों को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट्स पर समय से पहुंचने तथा अपने ड्यूटी क्षेत्र का पूर्व से ही भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अयोध्या एवं दीपोत्सव की मर्यादा व गरिमा के दृष्टिगत पूरी सजगता एवं दृढ़ता के साथ दीपोत्सव को सकुशल संपन्न कराने को कहा।

Leave a Comment