V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महिला का गायब पति वापस लौटा, गया था कमाने

सगरासुंदरपुर (नि.सं.) लालगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम मिश्राइनपुर से दस दिन पूर्व गायब महिला का पति वापस गया। उसने स्वीकार किया कि वह कमाने के उद्देश्य कानपुर गया था। साथ ही पुनः वहां पर जा रहा हूं। उसकी पत्नी का आरोप निराधार है। मिश्राइनपुर गांव निवासी रामऔतार वर्मा की पत्नी गुड्डा वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते 20 अक्टूबर को दोपहर में गांव निवासी दीपलाल अनवर उसके घर पहुंचे थे। साथ ही कही काम से जाने की बात कहकर उसके पति को साथ लेकर चले गए थे। देर शाम तक पति के घर लौटने पर पीड़िता ने छानबीन किया तो अनवर ने बताया कि वह दीपलाल के साथ कही गया है। दूसरे दिन भी पति के घर लौटने पर जानकारी करने के लिए उसका बेटा ईश्वरचन्द्र जब अनवर के घर पहुंचा तो उसने गाली गलौज करते हुए बेटे को जानलेवा धमकी दी थी। इससे परेशान पीड़िता गुड्डा वर्मा ने 27 अक्टूबर को तहरीर देकर दोनो आरोपियो द्वारा पति के साथ अनहोनी किए जाने की आशंका जतायी थी। पुलिस ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उधर उसका गायब पति राम औतार वापस गया। उसने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही अनिल शुक्ला के साथ रोजी रोटी के लिए स्वेच्छा से कानपुर गया था। उसकी पत्नी का आरोप निराधार है। वह पुनः कानपुर जा रहा है। उधर महिला के पति का सुराग लग जाने के कारण पुलिस ने राहत की सांस ली है।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.) लालगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम मिश्राइनपुर से दस दिन पूर्व गायब महिला का पति वापस गया। उसने स्वीकार किया कि वह कमाने के उद्देश्य कानपुर गया था। साथ ही पुनः वहां पर जा रहा हूं। उसकी पत्नी का आरोप निराधार है। मिश्राइनपुर गांव निवासी रामऔतार वर्मा की पत्नी गुड्डा वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते 20 अक्टूबर को दोपहर में गांव निवासी दीपलाल अनवर उसके घर पहुंचे थे। साथ ही कही काम से जाने की बात कहकर उसके पति को साथ लेकर चले गए थे। देर शाम तक पति के घर लौटने पर पीड़िता ने छानबीन किया तो अनवर ने बताया कि वह दीपलाल के साथ कही गया है। दूसरे दिन भी पति के घर लौटने पर जानकारी करने के लिए उसका बेटा ईश्वरचन्द्र जब अनवर के घर पहुंचा तो उसने गाली गलौज करते हुए बेटे को जानलेवा धमकी दी थी। इससे परेशान पीड़िता गुड्डा वर्मा ने 27 अक्टूबर को तहरीर देकर दोनो आरोपियो द्वारा पति के साथ अनहोनी किए जाने की आशंका जतायी थी। पुलिस ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उधर उसका गायब पति राम औतार वापस गया। उसने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही अनिल शुक्ला के साथ रोजी रोटी के लिए स्वेच्छा से कानपुर गया था। उसकी पत्नी का आरोप निराधार है। वह पुनः कानपुर जा रहा है। उधर महिला के पति का सुराग लग जाने के कारण पुलिस ने राहत की सांस ली है।

 

Leave a Comment