V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चोरो ने घर में घुसकर नकदी व जेवर उड़ाए

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव डीह मेहंदी बाबूगंज में अज्ञात चोर एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी व जेवर उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। डीहमेहंदी बाबूगंज निवासी जमाल अहमद बीती रात स्वजनो के साथ घर में सो रहा था। रात में अज्ञात चोर दीवार के सहारे चढ़कर उसके घर में घुस गए। इसके बाद कमरे में रखा 25 हजार रूपए नकद तथा हजारो रूपए के जेवर समेट ले गए। परिजनो ने सुबह उठने पर सामान बिखरा देखा तो सन्न रह गए। छानबीन करने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद गृहस्वामी ने थाने पर जाकर पुलिस को अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव डीह मेहंदी बाबूगंज में अज्ञात चोर एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी व जेवर उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। डीहमेहंदी बाबूगंज निवासी जमाल अहमद बीती रात स्वजनो के साथ घर में सो रहा था। रात में अज्ञात चोर दीवार के सहारे चढ़कर उसके घर में घुस गए। इसके बाद कमरे में रखा 25 हजार रूपए नकद तथा हजारो रूपए के जेवर समेट ले गए। परिजनो ने सुबह उठने पर सामान बिखरा देखा तो सन्न रह गए। छानबीन करने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद गृहस्वामी ने थाने पर जाकर पुलिस को अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Comment