वादी प्रतिवादी की बातों को सुनने के बाद ही होगी कार्रवाई : गौरव कुमार
कोरांव प्रयागराज। थाना कोरांव के चौकी अयोध्या रामगढ़ प्रभारी गौरव कुमार जब से चौकी का पदभार संभाले हुए हैं तब से पूरे क्षेत्र में लगातार रात रात भर उनके द्वारा गस्त किया जाता भी देखा जाता है जिसकी वजह से पूर्वी इलाके में चोरी, छिनैती एवं रात रात भर घूमने वाले शराबियों की तादात भी कम देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय लोगों का यह भी कहना है कि कोई भी मामला उनके तक पहुंचता है तो वह निष्पक्ष और सही गलत का आकलन करके ही कार्रवाई करने का काम किया करते हैं। उनके कार्यों से क्षेत्रीय लोगों में काफी संतोष भी व्याप्त है। खनन कर्त्ताओं पर भी लगातार उनकी निगाहें बनी हुई है जिसको लेकर कुछ संसाधनों को पकड़ने व कार्रवाई करने का भी काम किया है। आगे भी उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में गैरकानूनी काम नहीं किया जायेगा अगर कोई इस तरह का काम करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनका सबसे ज्यादा चोरी रोकना, अवैध रुप से मादक पदार्थों की बिक्री एवं खनन कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। कुछ फरियादी तो यह भी कहते नजर आए कि उक्त चौकी प्रभारी के कार्यकाल में उन्हें अपने मामलों को लेकर चौकी पर जाने से भय भी नहीं लगता और न्याय पाने का विश्वस भी रहता है। चौकी प्रभारी के द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण से अवैध कारोबारियों में हड़कंप भी मचा हुआ रहता है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































