ऑक्सीजन के लिए लोगों इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा: सांसद लल्लू सिंह
अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को सीएचसी बीकापुर में सांसद निधि से नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह ऑक्सीजन प्लांट लोगों के लिए वरदान साबित होगा। ऑक्सीजन के लिए लोगों इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय राजा ने कहा कि ऑक्सीजन मानव के जीवन के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके बगैर कोई जीवित नहीं रह सकता है। सीएचसी अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि सीएचसी पर में ऑक्सीजन प्लांट का होना क्षेत्रवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आज उन्हें यह कहने में हर्ष हो रहा है कि यह ऑक्सीजन मरीजों को जीवन प्रदान करेगा। कोरोना काल में इसी ऑक्सीजन के अभाव में कितने लोग काल के गाल में समा गए थे। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा ने किया। अतिथियों का स्वागत दीपक तिवारी, विजयपाल, गिरधारी लाल,आर के सिंह सिरातुल बानो, अखंड प्रताप सिंह, सुभाष चौधरी, राहुल यादव,आदि स्वास्थ कर्मी शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































