अयोध्या । जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि माह में चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाईयों की उपलब्धता बनायी रखी जाय। उन्होंने बुखार के रोगियों की सूची आईएलआई इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस रोगियों की सूची, क्षय रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची और कुपोषित बच्चों की सूची बनायी जाय। जिलाधिकारी ने क्षय रोग से सम्बंधित कार्ययोजना के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि क्षय रोग से पीड़ित व्यक्तियों की बनवाते समय आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था की जाय। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आगामी दिनों में दशहरा एवं दुर्गापूजा त्यौहार आ रहा है तथा बरसात के कारण बुखार आदि का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसमें चिकित्सालयों में भीड़भाड़ होने की संभावना है, इसके लिए ओ0पी0डी0, इमरजेंसी में चिकित्सकों की व्यवस्था एवं दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय तथा चिकित्सालयों में मानक के अनुसार चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था बनायी रखी जाय तथा कोविड-19 का टीकाकरण अभियान में भी तेजी लायी जाय।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें