पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर लगाई न्याय दिलाने की गुहार
अयोध्या। जनपद के कुमारगंज थाना में दर्ज दहेज प्रथा के आरोपियों ने पीड़िता के मायके जाकर कट्टे की नोंक पर धमकाते हुए अपने ऊपर दर्ज मुकदमा वापस करने का दबाव बनाया जा रहा हैं। जिसकी शिकायत पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी शैलष पांडेय से मिलकर की है। एसएसपी को दिये गए शिकायती पत्र में पीड़िता सरिता सिंह का विवाह बीते छह-सात वर्ष पहले अमर बहादुर सिंह निवासी ग्राम पिठला थाना कुमारगंज से हुआ था। विवाह के बाद दोनों से एक पांच वर्ष की एक पुत्री भी है। पीड़िता ने बताया कि बीते 8 अगस्त को पति समेत परिवार के अन्य लोगों ने दहेज की मांग को लेकर हमारे साथ मार पीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ कुमारगंज थाने में तहरीर दी थी जिन पर थाना कुमारगंज में अमर बहादुर सिंह, बलवीर सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, शिवा सिंह, किरन सिंह, सुनीता सिंह, जुली सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वहीं पांच अक्टूबर की शाम पति अमर बहादुर सिंह व संदीप सिंह पीड़िता के मायका थाना महराजगंज पहुंचकर कट्टा दिखाकर डराया धमकाया और पुत्री को जबरन बाइक पर बिठा कर ले जाने लगे किसी तरह सरिता ने पुत्री को उनके चंगुल से छुड़ाया। तभी संदीप सिंह ने धमकाया की अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो तुम्हारे सारे परिवार को जान से मार देंगे। जिसे लेकर बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































