मिल्कीपुर(अयोध्या)। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के गुजरामऊ निवासी बलिराम तिवारी की करीब 35 बर्षीय पत्नी रीतू की करंट लगने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि वे घर के अंदर पोछा लगा रही थी फर्राटा पंख चल रहा था जिसमे करंट उतर रहा था और रीतू समझ न पाई पंखा में जैसे हाथ लगाया करंट उन्हें अपनी आगोस में ले लिया ।
घटना की जानकारी जैसे उनकी सासू मां को हुई आवाज दिया और आसपास के लोगो ने पंखा का स्वीच आफ किया और उन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वादथ्य केंद्र मिल्कीपुर ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों के कहने पर पंचायतनामा के उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
बताया गया कि बलिराम तिवारी रायबरेली में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अध्यापक है दो छोटे छोटे बच्चे है घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































