सैकड़ो गांव में छाया अंधेरा
जेठवारा (नि.सं.)। क्षेत्र स्थित गांव बहोरिकपुर के पास हाईटेंशन विद्युत तार पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे सैकड़ो गांवो में अंधेरा छा गया। विद्युत कर्मी आज दिन भर तार ठीक करने के लिए मशक्कत करते रहे। इसके बावजूद खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
बताते चले विद्युत उपकेन्द्र जेठवारा मे कुण्डा से 33 हजार बोल्ट की विद्युत लाइन आयी है। सोमवार को देर रात गांव बहोरिकपुर के पास हाईटेंशन विद्युत तार पर एक पेड़ गिर गया। इससे तार टूटने के साथ ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस उपकेन्द्र से लगभग दो सौ गांवो में बिजली दी जाती है। तार टूटने से इन गांवो में सोमवार को रात भर अंधेरा छाया रहा। उधर विद्युत कर्मी आज सुबह से ही लाइन ठीक करने में जुट गए। इसके बावजूद खबर लिखे जाने तक बिजली की व्यवस्था बहाल नही हो सकी थी। उधर विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण क्षेत्रीय ग्रामीण परेशान है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें