मकानो के उड़े छप्पर, विद्युत व्यवस्था हुई चैपट बारिश से मुहल्लो में जलभराव, विद्युत तार टूटने से विभाग परेशान
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। रविवार की रात चक्रवाती तूफान ने बेल्हा में जमकर कहर ढाया। तूफान के कारण कई पेड़, विद्युत पोल व तार टूटकर गिर पड़े। इससे ग्रामीण एवं बाहरी क्षेत्र में रातभर अंधेरा छाया रहा। उधर विद्युत पोल व तार टूटने से विद्युत कर्मी दिन भर उसकी गड़बड़ी ठीक करने में परेशान रहे। इसके बावजूद तमाम स्थानो पर शाम तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी थी। वही तूफान के कारण गरीबो के आशियानो के छप्पर उड़ गए। साथ ही मकान भी धराशायी हुए है। रविवार को देर रात तक मौसम ठीक रहा। मध्य रात्रि में बादालो ने आसमान को पूरी तरह से घेर लिया। रात में करीब दो बजे तेज हवा चलने लगी। जो थोड़ी ही देर में चक्रवाती तूफान में बदल गई तूफान के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। इसके बाद तूफान ने जमकर कहर बरपाया। इससे कई स्थानो पर जहां पेड़ व विद्युत पोल गिर पड़े। वही कई स्थानो पर पेड़ गिरने से विद्युत तार भी टूटकर इधर उधर बिखर गएं इससे यातायात अवरूद्ध होने के साथ ही अंधेरा छा गया। तूफान के कारण कई गरीबो के मकान में लगे टिन शेड व छप्पर उड़ गए। बारिश से मुहल्लो में जल भराव के साथ ही कीचड़ का साम्राज्य स्थापित हो गया। बिजली के हाई टेंशन तार टूटकर गिरने से कारण विद्युत विभाग के अधिकारियो के हाथ पैर फूल गए। इससे आनन फानन में शट डाउन करे बिजली काट दी गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। ग्रामीण अंचलो में कई स्थानो पर गरीबो के अशियाने गिर पड़े। कई लोगो के छप्पर भी उड़ गए। शहर के मुहल्लो में जलभराव के साथ ही कीचड़ का साम्राज्य स्थापित हो गया। शहर में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। दिन भर विद्युत कर्मी विद्युत व्यवस्था को सुधारने में जुटे रहे। इसके बावजूद शाम तक विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी थी। उधर मुहल्लो में बिजली न रहने के कारण लोगो को पेयजल संकट का सामना करना पडा। साथ ही पानी के अभाव में लोगो की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। मुहल्लो में कीचड़ व जलभराव के कारण कई स्थानो पर लोगो को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोगो को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानो पर पेड़ो के गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया। शहर स्थित रेलवे कालोनी में तूफान के कारण एक विशाल काय पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। इससे आवागमन बाधित हो गया। दिन में लोगो ने पेड़ को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल किया। तूफान के बाद हुई बारिश से हालांकि लोगो को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। वही बिजली न रहने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें