V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंजिश में नकाब पोशो ने प्रधानपति को मारी गोली, गंभीर

घर से कार्यालय जाते समय हुआ हमला घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने लगाया जाम
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरियापुर में आज घर से कार्यालय जाते समय नकाबपोश हमलावरो ने प्रधानपति को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। उन्हे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज से एसआरएन मेडिकल कालेज प्रयागराज ले जाया गया है। उधर घटना की सूचना पाकर सीओ सदर, एएसपी पश्चिमी के साथ ही जेठवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस हमलावरो की तलाश कर रही है। सरियापुर गांव निवासी राजकुमार यादव 48 पुत्र रामकृष्ण यादव की पत्नी नीलम यादव वर्तमान समय में ग्राम प्रधान है। साथ ही उनके छोटे भाई महेन्द्र कुमार यादव लक्ष्मणपुर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य है। प्रधानपति राजकुमार यादव ने सरियापुर बाजार में लाई मिल खोल रखा है। साथ ही बगल में अपना कार्यालय बना रखा है। वह आज दोपहर भोजन करने कार्यालय से घर गए। वहां भोजन करने के बाद पुनः बाइक से कार्यालय जाने लगे। उसी समय रास्ते में अपाचे बाइक पर सवार दो युवक मुंह में गमछा लपेट कर पहुंच। साथ ही राजकुमार यादव पर फायरिंग करके गांव की तरफ भाग गए। इससे राजकुमार के सीन व पैर में गोली लग गई तथा लहूलुहान होकर गिर पड़़े। उधर घटना की जानकारी होते ही परिजनो के साथ ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही सीओ सदर एवं एएसपी पश्चिमी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल प्रधानपति को इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां पर उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। उन्हे इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। पुलिस द्वारा हमलावरो की तलाश की जा रही है। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहनगंज जेठवारा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे एएसपी पश्चिमी ने जाम समाप्त कराया। इससे करीब ढाई घण्टे तक आवागमन बाधित रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

घर से कार्यालय जाते समय हुआ हमला घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने लगाया जाम
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरियापुर में आज घर से कार्यालय जाते समय नकाबपोश हमलावरो ने प्रधानपति को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। उन्हे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज से एसआरएन मेडिकल कालेज प्रयागराज ले जाया गया है। उधर घटना की सूचना पाकर सीओ सदर, एएसपी पश्चिमी के साथ ही जेठवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस हमलावरो की तलाश कर रही है। सरियापुर गांव निवासी राजकुमार यादव 48 पुत्र रामकृष्ण यादव की पत्नी नीलम यादव वर्तमान समय में ग्राम प्रधान है। साथ ही उनके छोटे भाई महेन्द्र कुमार यादव लक्ष्मणपुर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य है। प्रधानपति राजकुमार यादव ने सरियापुर बाजार में लाई मिल खोल रखा है। साथ ही बगल में अपना कार्यालय बना रखा है। वह आज दोपहर भोजन करने कार्यालय से घर गए। वहां भोजन करने के बाद पुनः बाइक से कार्यालय जाने लगे। उसी समय रास्ते में अपाचे बाइक पर सवार दो युवक मुंह में गमछा लपेट कर पहुंच। साथ ही राजकुमार यादव पर फायरिंग करके गांव की तरफ भाग गए। इससे राजकुमार के सीन व पैर में गोली लग गई तथा लहूलुहान होकर गिर पड़़े। उधर घटना की जानकारी होते ही परिजनो के साथ ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही सीओ सदर एवं एएसपी पश्चिमी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल प्रधानपति को इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां पर उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। उन्हे इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। पुलिस द्वारा हमलावरो की तलाश की जा रही है। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहनगंज जेठवारा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे एएसपी पश्चिमी ने जाम समाप्त कराया। इससे करीब ढाई घण्टे तक आवागमन बाधित रहा।

Leave a Comment