प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पूर्व विधायक बृजेश सौरभ आज नेवी के शहीद लेफ्टिनेन्ट कमाण्डर योगेश तिवारी निवासी गांव बलीपुर परसन जेठवारा के आवास पर पहुंचे। वह उत्तराखण्ड के चमोली में स्थित त्रिशूल पर्वत पर चढ़ते समय हिम स्खलन के कारण शहीद हो गए थे। श्री सौरभ ने उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए इसे राष्ट्रीय क्षति बताया। इस दौरान श्री सौरभ ने उनके परिजनो से मिलकर ढांढस बधाया। उन्होने वहां पर उपस्थित विधायक से कहा कि योेश तिवारी के नाम पर तत्काल शहीद स्मारक बनाया जाए। श्री सौरभ ने शासन एवं सांसद संगम लाल गुप्ता से भी शहीद योगेश तिवारी के नाम पर स्मारक बनाए जाने की मांग की। इस दौरान उनके साथ तमाम समर्थक भी मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें