राज्यपाल के पास भेजा ज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने लावीमपुर में कृषि कानूनो के विरोध में प्रदर्शन कर रहे चार किसानो की किन्द्रीय राज्यमंत्री के समर्थको द्वारा वाहन से रौंदकर हत्या किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। इस सम्बंध में राज्यपाल के पास ज्ञापन भेजकर आरोपियों पर कार्रवाई तथा तीनो कृषि कानूनो को समाप्त करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि इन कानूनो के तहत की गई कान्ट्रेक्ट फार्मिंग की व्यवस्था से एक तरह से जमीदारी प्रथा की फिर से वापसी हो जाएगी। किसान चाह कर भी अपने खेतो पर अपने मनमाफिक खेती नहीं कर सकेगा। इन कानूनो के आलोक में किसानों को अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल पाना भी संभव नहीं दिख रहा। इन्ही आशंकाओ को लेकर देशभर में अन्नदाता इन कानूनो का विरोध कर रहे है। किसान अपने अधिकारो को सुनिश्चित करने के लिए लड़ रहे है। कृषि कानूनो के खिलाफ जब किसान विरोध जताने जमा थे तभी केेेन्द्रीय राज्य मंत्री के समर्थको की गाड़ियो का काफिला उनके बीच से गुजरा जिसमें एक वाहन द्वाराा दुस्साहसिक ढंग से प्रदर्शनकारियो को कुचल दिया गया। सूचना मिल रही है कि केन्द्रीय राज्य मंत्री का बेटा उस गाड़ी में सवार था और उक्त वाहन द्वारा रौंदकर 4 आंदोलनकारी किसानो की हत्या में उसकी संलिप्तता है। यह घटना अंग्रेजी शासन की जुल्म ज्यादती को भी पीछे छोड़ने वाली है। आजादी के 75 साल बाद भारतीय जनता पार्टी के शासन में घटी इस घटना ने पूरे लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी इस मामले को संज्ञान में लेकर आपसे उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील करती है। हमारी मांग है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए आप दोषियो को सख्त से सख्त सजा दिलाए। प्रकरण में आरोप केन्द्रीय राज्यमंत्री के बेटे पर लग रहे है। ऐसे में आमजन के संवैधानिक अधिकारी के रक्षक के रूप में इस प्रकरण का संज्ञान लेकर यह सुनिश्चित करे कि आम जनता का विश्वास लोकतांत्रिक मूल्यो के प्रति बना रहे। मारे गए किसानो के आश्रितो को उचित मुआवजा दिलाने के साथ उनके आश्रितो को न्याय दिलाएं। किसानो की मौत का वारंट बन गए तीनो काले कानूनो की वापसी के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव भी बनाएं। इस दौरान विद्याशंकर, बृहस्पति पाण्डेय, अजीत यादव, शिवाकांत तिवारी, रामदेव यादव, भास्कर तिवारी, अनिमेश कुमार, वैभव उपाध्याय, यूसुफ हाशमी, शिव चरन पटेल, पिन्टू यादव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें