V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नवरात्र की आहट के साथ सजने लगे बाजार

पूजन सामग्री, मिठाई विक्रेता के साथ किराना व्यवसायी भी पर्व को लेकर उत्साहित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शारदीय नवरात्र अब करीब है। साथ ही पर्व की आहट भी सुनी जाने लगी है। विभिन्न देवी मंदिरो में जहां पर्व को लेकर साफ सफाई एवं रंग रोगन का काम शुरू हो गया है। वही पर्व पर अच्छे कारोबार की उम्मीद के साथ व्यवसायी भी तैयारी में जुट गए है। पर्व के लिए बाजार सजने लगे है। पूजन सामग्री विक्रेता कपड़ो के कारोबारी सहित किराना व्यवसायी भी उत्साहित है। व्यापारियो को उम्मीद है कि नवरात्र पर्व पर बेहतर कारोबार होगा। उन्हे निराश नहीं होना पड़ेगा। बताते चले कि इन दिनो पितृपक्ष चल रह है। पितृपक्ष बीतते ही नवरात्र शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी नवरात्र शुरू होने में चार दिन का समय है। उधर बाजार में इसकी आहट दिखने लगी है। व्यापारी पर्व शुरू होने से पहले तैयारी में जुट गए है। फल व सब्जी विक्रेता भी बाजार पर नजर रखे हुए है। माना जा रहा है कि नवरात्र लगते ही फल तथा पूजन सामग्री के दामो में उछाल आ जाएगा। नवरात्र में भारी संख्या में नारियल व चुनरी की बिक्री होती है। लगभग हर घरो में कलश स्थापित होने के कारण कलश, नारियल, चुनरी की भरपूर बिक्री होती है। पर्व पर मांग को देखते हुए व्यापारियो ने चुनरी, कलश व नारियल का स्टाक मंगा लिया है। इसके बाद ही पूजन सामग्री की भरपूर बिक्री को लेकर भी व्यापारी बेहद उत्साहित है। पर्व पर अगरबत्ती, धूप बत्ती, कपूर, लौंग, रोली, यज्ञोपवित, देवी आरती एवं भजन की पुस्तके चैकियां, कलाई नारा देवी प्रतिमाएं, विभिन्न प्रकार की मालाओ सहित देवी देवताओं के चित्रो की भरपूर मांग रहती है। बाजार अभी से ही इन सामग्रियो से सजने लगे है। व्यापारियो को इस साल बेहतर कारोबार की उम्मीद है। पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओ के व्रत रहने के कारण किराना व्यापारियो के यहां भी काफी माल मंगाया गया है। इनमें व्रत में प्रयोग होने वाले मेवा, काजू, बादाम, मखाना, गरी, किशमिश, खजूर, पिस्ता, चिलगोजा, अखरोट, चिरौंजी सहित देशी घी, सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा, साबूदाना, मूंगफली, मिश्री, पोस्तादाना आदि की भरपूर मांग को देखते हुए व्यापारियो ने इसका स्टाक पहले से ही तैयार कर रखा है। नवरात्र पर्व को लेकर इनके दामो में भी इजाफा हो गया है। वही पर्व पर फल व मिठाई की मांग को देखते हुए दुकानदारो ने तैयारी कर ली है। ऐसे में विक्रेता काफी उत्साहित है। इस वर्ष पर्व पर व्रती लोगो को कई प्रकार के नए व्यंजन खाने को मिलेंगे। पर्व पर बड़ी तादाद में फल व सब्जियो की खपत को देख विक्रेता बाजार पर नजर गड़ाए हुए हैं माना जा रहा है कि पर्व लगते ही आलू सहित फलो के दामो में अचानक उछाल आ जाएगा। हालांकि यह उछाल सामयिक रहेगा। पर्व के बाद आलू व फल के दाम पूर्ववत हो जाएंगे। व्यापारियो का कहना है कि बाजार मांग व पूर्ति के सिद्धान्त पर चलता है। मांग बढ़ेगी और आपूर्ति मांग के अनुरूप नहीं रहेगी तो भाव बढ़ना तय है। बाजार में आपूर्ति भरपूर होने पर फल व सब्जी जैसे कच्चे माल के दाम तुरंत नीचे चले जाएंगे। व्यापारियो को पूरी उम्मीद है कि इस बार नवरात्र पर्व पर भरपूर कारोबार होगा। निराश नहीं होना पड़ेगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment