V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने की जिलाधिकारी से मुलाकात

प्रतापगढ़। बकुलाही पुनरोद्धार अभियान के संयोजक व भयहरणनाथ धाम के महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने जिलाधिकारी से कैम्प कार्यालय पर भूजल परिषद की बैठक के पश्चात मुलाकात की । जिलाधिकारी ने समाज शेखर द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए जनहित के सभी जरूरी कार्यो में सहयोग का आश्वासन दिया।  उन्होंने बकुलाही पुनरोद्धार की सराहना करते हुए कहा कि नदी में जो भी आवश्यक कार्य अवशेष है अथवा जरूरी है उनकी एक रिपोर्ट दे जिससे उसपर आवश्यक जिम्मेदारी तय की जा सके। उन्होंने कहा कि भयहरणनाथ धाम के विकास में जो अनावश्यक अवरोध है उसका निस्तारण जल्द किया जाएगा।  समाज शेखर ने जिलाधिकारी से मांग की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची सूचना विभाग ने 1965 में प्रकाशित किया था उसका पुनः प्रकाशन हो तो आजादी के अमृत पर्व पर उपयोगी होगा। वहीं उन्होंने 1904 में जनपद में प्रकाशित हुए गजेटियर का हिंदी अनुवाद काफी पहले हुआ था जिसकी मूल पांडुलिपि उपलब्ध है उसका प्रकाशन कराने से जनपद के जिज्ञासुओं को मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। जिसपर जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल ने जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार को निर्देश दिया कि इसकी एक योजना बना कर इसका प्रकाशन कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य जनपद के महत्व को रेखांकित करेगा , इस कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाएगा। आवश्यकता होगा तो सी एस आर फंड का भी उपयोग इस पुनीत कार्य मे किया जाएगा।  उन्होंने समाज शेखर के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि व्यापक जनहित के सभी कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। बकुलाही पुनरोद्धार अभियान के संयोजक व भयहरणनाथ धाम के महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने जिलाधिकारी से कैम्प कार्यालय पर भूजल परिषद की बैठक के पश्चात मुलाकात की । जिलाधिकारी ने समाज शेखर द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए जनहित के सभी जरूरी कार्यो में सहयोग का आश्वासन दिया।  उन्होंने बकुलाही पुनरोद्धार की सराहना करते हुए कहा कि नदी में जो भी आवश्यक कार्य अवशेष है अथवा जरूरी है उनकी एक रिपोर्ट दे जिससे उसपर आवश्यक जिम्मेदारी तय की जा सके। उन्होंने कहा कि भयहरणनाथ धाम के विकास में जो अनावश्यक अवरोध है उसका निस्तारण जल्द किया जाएगा।  समाज शेखर ने जिलाधिकारी से मांग की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची सूचना विभाग ने 1965 में प्रकाशित किया था उसका पुनः प्रकाशन हो तो आजादी के अमृत पर्व पर उपयोगी होगा। वहीं उन्होंने 1904 में जनपद में प्रकाशित हुए गजेटियर का हिंदी अनुवाद काफी पहले हुआ था जिसकी मूल पांडुलिपि उपलब्ध है उसका प्रकाशन कराने से जनपद के जिज्ञासुओं को मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। जिसपर जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल ने जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार को निर्देश दिया कि इसकी एक योजना बना कर इसका प्रकाशन कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य जनपद के महत्व को रेखांकित करेगा , इस कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाएगा। आवश्यकता होगा तो सी एस आर फंड का भी उपयोग इस पुनीत कार्य मे किया जाएगा।  उन्होंने समाज शेखर के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि व्यापक जनहित के सभी कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Comment