राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कालाकाकर में ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
कालाकाकर । आज ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण के प्रथम दिवस कालाकाकर ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था, प्रधान के कार्य एवं दायित्व और ग्राम स्तरीय समितियां,ग्राम पंचायत विकास योजना के साथ ही केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग और बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मिलने वाले पुरस्कारों आदि की जानकारी शासन द्वारा नामित मुख्य प्रशिक्षक एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी और नितेश श्रीवास्तव द्वारा दी गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख एवं मुख्य प्रशिक्षक पंचायती राज विभाग अजय क्रांतिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को पंचायती राज व्यवस्था और ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण के विभिन्न चरण के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि पांच ‘ज’ जिसमें जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन की परिस्थितियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जन भागीदारी के माध्यम से योजना का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं आगे लाए बिना पंचायतें सशक्त नहीं हो सकती।प्रशिक्षक नितेश श्रीवास्तव ने प्रधानों को पंचायत समितियों के बारे जानकारी दी।सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संतोष शुक्ला ने सभी प्रधानों को प्रशिक्षण में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया और ग्राम पंचायत को आदर्श बनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में सभी प्रधानों ने पौधरोपण कर अपने गांवों को उन्नत बनाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का ब्लॉक प्रमुख रमेश सरोज एवं खंड विकास अधिकारी सुश्री अपर्णा सैनी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर अनिल मिश्रा,राज कुमार, प्रदीप गुप्ता,अर्जुन मौर्या, सविता त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































