प्रतापगढ़ i कपड़ा बैंक के तत्वाधान में आज जनपद प्रतापगढ़ के चौक घंटाघर में सुबह श्रमिकों की लगने वाली मंडी में निशुल्क कपड़ों का वितरण किया गया कपड़ा बैंक संयोजक आलोक कुमार सिंह वा सह संयोजक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के पश्चात दैनिक श्रमिकों के समक्ष अनेक कठिनाइयां आई हैं इन्हें देखते हुए आज सुबह चौक घंटाघर में 500 से अधिक श्रमिकों को 3000 से अधिक कपड़ों का वितरण किया गया आलोक कुमार सिंह ने कहा कि यह श्रमिक सुबह चौक घंटाघर में काम की तलाश में आते हैं जहां पर लोग अपनी जरूरत के अनुसार इन श्रमिकों को ले जाते हैं किंतु बहुत सारे श्रमिक सुबह आते हैं और निराश होकर खाली हाथ चले जाते हैं ऐसे में इनके चेहरे पर मुस्कान लाने की एक छोटी सी मुहिम शुरू की गई है इसके तहत इन्हें हफ्ते में एक दिन निशुल्क कपड़ों का वितरण निरंतर किया जाता रहेगा ताकि इनकी मूलभूत आवश्यकताओं में से एक रोटी कपड़ा और मकान में से कपड़ा इन्हें प्राप्त हो सके जिसे इनका जीवन और इनका परिवार सुचारू रूप से चल सके इस मौके पर अरुण कुमार सिंह प्राची बघेल अनामिका आदि लोग मौजूद रहे



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































