अयोध्या। शहरी युवाओं को सेवायोजित करने हेतु सरकार की महत्वकांक्षी योजना मिशन रोजगार प्रारंभ किया गया है। जिसमे डूडा में संचालित योजना दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन चलाई जा रही है। यह जानकारी नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक यामिनी रंजन ने दी।उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर तक शहरी बेरोजगार पुरुषों महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए दो लाख रुपए तक व्यक्तिगत ऋण एवं कम से कम 5 पुरुषों महिलाओं के समूह को अधिकतम 10 लाख ऋण बैंकों के माध्यम से दिलाया जाएगा। इछुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन के तृतीय तल पर स्थित डूडा कार्यालय पर आकर आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही 20 अक्टूबर तक सभी पूर्व में संचालित समूहों को बैंक से लिंकेज भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में गठित स्वयं सहायता समूहों को नियमानुसार 10 हजार रिवाल्विंग फंड के रुप में प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
कौशल प्रशिक्षण एवं सेवा योजना के माध्यम से रोजगार योजनान्तर्गत शहरी बेरोजगार युवक युवतियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। योजना के तहत ही 3 वर्ष पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त लोगो को 10 अक्टूबर तक सूचीबद्ध किया जाएगा। बेरोजगार को रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक तीन दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































