अयोध्या ।पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समस्त पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से लाभान्वित करना सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यो प्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कामता प्रसाद सुन्दर लाल साकेत महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया कार्यशाला में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समस्त छात्र छात्रों को लाभान्वित करने हेतु सभी प्रधानाचार्यो प्रबन्धकों को अपने-अपने विद्यालयों में नये एडमिशन वाले शत प्रतिशत पात्र बच्चों के आवेदन सुनिश्चित कराने तथा पूर्व से विद्यालय में अध्ययनरत शत प्रतिशत छात्रों को रिन्यूबल आवेदन सुनिश्चित कराकर ससमय फारवर्ड कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने यथासंभव सभी संस्थानों में बच्चों को आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने व सभी बच्चों का त्रुटि रहित आवेदन सुनिश्चित कराने सभी संस्थानों में नोडल नामित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समस्त बच्चों को छात्रवृत्ति से लाभान्वित करने हेतु संस्थानों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों तथा समस्त बच्चों के आवेदन के समय बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने छात्रों हेतु विशेष सावधानियों की जानकारी देते हुये कहा कि सभी संस्थान अपने-अपने छात्रों को अवगत कराये कि छात्र आनलाइन भरने से पूर्व अपनी शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र प्रमाण पत्र, जाति आय प्रमाण पत्र आनलाइन जारी बैंक पासबुक, शिक्षण संस्थान में जमा की गयी शुल्क की रसीद, पाठ्यक्रम की अनिवार्य वार्षिक नान रिफण्डेविल शुल्क धनराशि, वर्तमान विश्वविद्यालय बोर्ड का अपना पंजीयन क्रमांक, आधार नम्बर, अपना पासपोर्ट साइज का फोटो आदि अभिलेख अपने पास एकत्रित कर लें। छात्र अपना आवेदन आनलाइन करने के पश्चात एवं फाइनल सबमिट करने से पूर्व अपना सम्पूर्ण विवरण यथा-हाईस्कूल इण्टरमीडिएट का रोल नम्बर, जाति, आय प्रमाण पत्र का क्रमांक, समस्त छात्र द्वारा गत परीक्षा में प्राप्त अंकों का विवरण, वर्तमान पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की न्यूनतम योग्यता, पाठ्यक्रम एवं पाठ्यक्रम का प्रकार, आय प्रमाण पत्र में अंकित आय, बैंक शाखा का नाम, आईएफएसकोड एवं खाता संख्या, अनुमोदित वार्षिक शुल्क की धनराशि, आवेदन पत्र में अंकित की गयी कटेगरी आदि का किया गया अंकन सावधानीपूर्वक जांच कर लें तदोपरांत ही छात्र अपने आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करें। समस्त छात्र छात्रा मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आईडी स्वयं की ही दें। शिक्षण संस्था में जमा करने के लिए आवेदन पत्र किसी अन्य व्यक्ति को न सौंपे। उन्होंने बताया कि सभी छात्र छात्रा सबमिट फार्म को शिक्षण संस्थान में स्वयं जमा करें एवं पावती रसीद अवश्य प्राप्त करें। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि का इंतजार न करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, समाज कल्याण अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































