प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। दवा लेने के लिए बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला गिर पड़ी। उसी समय उसे ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसका बेटा जख्मी हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वाजिदपुर निवासी पुष्पा देवी 30 पत्नी समरजीत अपने बेटे आदर्श के साथ बाइक पर बैठकर दवा लेने के लिए जनपद रायबरेली के ऊंचाहार जा रही थी। वह ऊंचाहार के पास पुष्पा देवी अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इसमें पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा आदर्श जख्मी हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल आदर्श को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना से मृतका के परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें