मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय मुरार सिंह में जमीनी रंजिश को लेकर पट्टीदारो ने दम्पत्ति एवं उनके बेटे को पीटकर जख्मी कर दिया। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सरायमुरार सिंह गांव निवासी सीताराम 50 पुत्र राम आधार की जमीनी रंजिश पट्टीदार राजाराम से चल रही है। सीताराम का बेटा डिम्पल 16 आज सुबह गोबर लेकर घूर में फेकने जा रहा था। उसी समय पट्टीदार अपने परिजनो के साथ रास्ते में खड़ा था। उसने डिम्पल को जाते देखा तो उसे रोक लिया। साथ ही उसे दो चार चाटा जड़ दिया। डिम्पल ने शोर मचाया तो पिता सीताराम 50 तथा मां शांती देवी बचाने पहुंचे। इसके बाद पट्टीदारो ने उन्हे लाठी व डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर चले गए। इससे सीताराम तथा उनकी पत्नी शांती देवी को गंभीर चोट आ गई। उन्हे इलाज के लिए पीएचसी मानधाता ले जाकर भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर चार लोगो के खिलाफ पुलिस को दी गई है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें