V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिलाधिकारी ने विशेष टीकाकरण सत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

अयोध्या। वृहद कोविड टीकाकरण दिवस के अवसर पर जनपद में  357 टीकाकरण सत्र संचालित किए जा रहे हैं जिन पर कुल  72000 व्यक्तियों को टीकाकरण से आच्छादित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।   जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा ने तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम कोट सराय में संचालित विशेष कोविड टीकाकरण सत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने टीकाकरण सत्र पर तैनात सीएचओ से  लक्ष्य के सापेक्ष सत्र पर टीकाकरण से आच्छादित किए गए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति हेतु आशा संगनियों के माध्यम से ग्रामीणों को टीकाकरण सत्र के बारे में सूचित कर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण से आच्छादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा भी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। वृहद कोविड टीकाकरण दिवस के अवसर पर जनपद में  357 टीकाकरण सत्र संचालित किए जा रहे हैं जिन पर कुल  72000 व्यक्तियों को टीकाकरण से आच्छादित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।   जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा ने तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम कोट सराय में संचालित विशेष कोविड टीकाकरण सत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने टीकाकरण सत्र पर तैनात सीएचओ से  लक्ष्य के सापेक्ष सत्र पर टीकाकरण से आच्छादित किए गए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति हेतु आशा संगनियों के माध्यम से ग्रामीणों को टीकाकरण सत्र के बारे में सूचित कर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण से आच्छादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment