किसानों नेताओं ने लगाया सरकार विरोधी नारे दर्जनों किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अयोध्या। संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा अयोध्या द्वारा भारत बंद के आवाहन पर बंद को सफल बनाने के लिए अयोध्या जिले में किसान नेताओं द्वारा चौक में पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कृषि बिल वापस लेने एमएसपी पर कानून बनाने जैसी मांग को लेकर मार्च करते हुए चौक से रिकाबगंज कसाब बाड़ा होते हुए फतेहगंज होते हुए चौक से आगे बढ़कर गांधी पार्क तक जाना चाह रहे थे में लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा वेरी कटिंग करके रोक दिया गया जहां किसानों और पुलिस के बीच में धक्का-मुक्की होती रही लेकिन किसानों के जुलूस को आगे नहीं बढ़ने दिया गया और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी में शामिल किसान संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष मायाराम वर्मा कमला प्रसाद बागी अवध राम यादव अखिलेश चतुर्वेदी रामजी राम यादव काशीराम यादव अशोक यादव राम कुमार सुमन अतीक अहमद विश्राम प्रजापति चौधरी राम सिंह पटेल बद्री प्रसाद यादव त्रिभुवन यादव रामावती अभय राज ब्रह्मचारी सियाराम भगवानदास काशीराम विशाल वर्मा सुमंत लाल वर्मा सहित 30 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया जहां पर वक्ताओं ने एक सभा के माध्यम से अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार किसान विरोधी जन विरोधी है और सरकार तानाशाह किसानों की आवाज दबाई जा रही हैं और उन्हें बोलने से रोका जा रहा है पूरे देश में इमरजेंसी लगा दी गई है दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए कहा गया कि उन किसानों को यह सरकार पाकिस्तानी अलगाववादी आतंकवादी जैसे शब्दों का प्रयोग कर अपमानित कर रही है और वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार कि तानाशाह रवैया की निंदा की । प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































